IAS परी का फिटनेस अवतार, 45 किलो वजन घटाकर रचा इतिहास, जोश भर देगी UPSC जर्नी

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Nov 2025 2:18 PM

विज्ञापन

IAS परी बिश्नोई (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

IAS Pari Bishnoi Journey: कई ऐसे युवा हैं जो बहुत सारे संघर्षों के बीच UPSC परीक्षा क्रैक करते हैं. कुछ ऐसी ही कहानी परी बिश्नोई की भी है. उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए खुद को Isolate कर लिया था. तैयारी में पूरी तरह से डूब जाने के वजह से परी बिश्नोई का वेट (IAS Pari Bishnoi Weight Gain) काफी ज्यादा बढ़ गया. लेकिन रिजल्ट आने के बाद उन्होंने 45 किलो वजन कम किया. आइए, जानते हैं इस चर्चित आईएएस की यूपीएससी जर्नी.

विज्ञापन

IAS Pari Bishnoi UPSC Journey: राजस्थान की चर्चित आईएएस परी बिश्नोई (IAS Pari Bishnoi) का नाम तो आपने सुना ही होगी. अपने काम, ब्यूटी और पर्सनल लाइफ को लेकर वे हमेशा चर्चा में रहती हैं. उन्होंने कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर ली. परीक्षा और करियर बनाने के लिए उनका ये संघर्ष तो सभी के सामने है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा था कि परी बिश्नोई खुद के लुक्स और वजन को लेकर भी एक लड़ाई लड़ रहीं थीं. जी हां, मोटापे और वेट गेन से परेशान परी बिश्नोई के मन में कई सेल्फ डाउट आते थे. हालांकि, करियर की तरह उन्होंने यहां भी हार नहीं मानी और 45 किलो वजन कम करके सभी को चौंका दिया. 

IAS Pari Bishnoi UPSC Journey: तैयारी के दौरान बढ़ा वजन

आपने परी बिश्नोई की जो लेटेस्ट तस्वीरें देखते हैं, उनमें वे स्लिम और काफी खूबसूरत दिखती हैं. हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब परीक्षा की तैयारी में पूरी तरह से डूब जाने के वजह से परी बिश्नोई का वेट (IAS Pari Bishnoi Weight Gain) काफी ज्यादा बढ़ गया था. लेकिन तब उनकी पहली प्राथमिकता UPSC की परीक्षा थी. 

IAS Pari Bishnoi Viral Video: देखें परी बिश्नोई का वायरल वीडियो

पुरानी तस्वीरें दिखाकर सभी को चौंकाया 

परी बिश्नोई सोशल मीडिया, खासतौर पर इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं. वो अपनी लाइफ की छोटी-बड़ी हर अपडेट सोशल मीडिया पर डालती हैं. साथ ही UPSC Aspirants को परीक्षा की तैयारी के लिए गाइड भी करती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक Reel डाली है. इसमें वे बता रही हैं कि किस तरह जब 2017 में पहले अटेंप्ट में उनका यूपीएससी में सेलेक्शन नहीं हुआ था तो उन्होंने परीक्षा की तैयारी (UPSC Exam Preparation) के लिए खुद को Isolate कर लिया था. परीक्षा का स्ट्रेस दूर भगाने के लिए वे खूब खाया करती थीं, जिस वजह से उनका वजन काफी बढ़ गया था. 

इंटरव्यू के कॉल ने जगाई नई ऊर्जा 

परी बिश्नोई वीडियो में बताती हैं कि जब उन्हें इंटरव्यू के लिए कॉल आया था तब उन्हें काफी पॉजिटिव फील हुआ और उन्होंने वजन घटाने की ठान ली. वजन घटाने के लिए उन्होंने सबसे पहले अपने खाने-पीने पर कंट्रोल किया और एक्सरसाइज शुरू कर दी. देखते-ही-देखते उन्होंने 45 किलो वजन घटा लिया.

IAS Pari Bishnoi Weight Gain Tips: इन 4 चीजों की मदद से कम किया वजन 

  • डाइट 
  • न्यूट्रिशन
  • सेल्फ कंट्रोल 
  • वर्कआउट 

IAS Pari Bishnoi Story: कौन हैं परी बिश्नोई? 

परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली हैं. उन्होंने UPSC CSE परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 30 हासिल किया था. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) से ग्रेजुएशन और अजमेर स्थित एमडीएस विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. उनका मानना है कि मेहनत, आत्मविश्वास और समर्पण के दम पर बड़ी-से-बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें- कोचिंग नहीं, सेल्फ स्टडी के दम पर बनीं IAS, कंप्यूटर साइंस से BTech के बाद UPSC में गाड़ा झंडा

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola