टैलेंट के साथ खूबसूरती भी, किसी मॉडल से कम नहीं दिखती हैं ये IAS, डीयू से की है पढ़ाई
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 09 Sep 2025 11:54 AM
परी बिश्नोई (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Success Story: राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली परी बिश्नोई ने कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर UPSC CSE परीक्षा में सफलता हासिल की है. परी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और वे ब्यूटी विद ब्रेन की उदाहरण हैं. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी
Success Story: कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से सफलता पाना कभी असंभव नहीं होता. इसी बात को सच कर दिखाया है राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली परी बिश्नोई (Pari Bishnoi) ने, जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा (UPSC CSE) में ऑल इंडिया रैंक 30 हासिल कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना पूरा किया. वे ब्यूटी विद ब्रेन की परफेक्ट उदाहरण हैं. वे अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं.

IAS Success Story: परिवार और शिक्षा पृष्ठभूमि
परी बिश्नोई के पिता मनीराम बिश्नोई वकील हैं, जबकि उनकी मां सुशीला बिश्नोई राजस्थान पुलिस में अधिकारी रहीं और कई थानों में SHO के पद पर कार्यरत रही हैं. परी के दादाजी गोपीराम बिश्नोई चार बार काकड़ा गांव के सरपंच रह चुके हैं.

IAS Success Story: कहां से हुई पढ़ाई?
परी ने अपनी स्कूली पढ़ाई अजमेर के सेंट मैरी स्कूल से की. उन्होंने 10वीं बोर्ड में 91 प्रतिशत और 12वीं कक्षा में 89 प्रतिशत अंक हासिल किए. इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली आईं और दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के आईपी कॉलेज फॉर वुमन से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने अजमेर स्थित एमडीएस विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में एमए किया. परी नेट परीक्षा भी पास कर चुकी हैं.

IAS Success Story: युवाओं को मिलती है प्रेरणा
IAS परी बिश्नोई की कहानी बताती है कि मेहनत, समर्पण और परिवार से मिली प्रेरणा किसी भी कठिन परीक्षा को पास करने का आत्मविश्वास दे सकती है. उनकी सफलता उन युवाओं के लिए मिसाल है जो देश और समाज के लिए बदलाव लाना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें- UPSC Couple: कमाल की जोड़ी! IAS पति और डॉक्टर पत्नी किसी मॉडल से नहीं हैं कम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










