क्लासिकल सिंगर से बनीं IAS, पल्लवी ने बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Nov 2025 6:40 PM

विज्ञापन

Success Story: IAS Pallavi Mishra (Image: Instagram)

IAS Pallavi Mishra Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए IAS पल्लवी मिश्रा की कहानी प्रेरणादायक है. पल्लवी मिश्रा ने बिना कोचिंग ही यूपीएससी परीक्षा को शानदार रैंक से क्रैक की है. आइए उनकी स्ट्रैटजी को करीब से जानते हैं.

विज्ञापन

IAS Pallavi Mishra Success Story: अगर आपके अंदर कुछ करने की सच्ची इच्छा हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती. कुछ ऐसा ही कर दिखाया भोपाल की रहने वाली IAS पल्लवी मिश्रा ने. पल्लवी ने बिना किसी कोचिंग के अपने दम पर यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास कर ली और ऑल इंडिया रैंक 73 हासिल की. उनकी यह कहानी हर उस स्टूडेंट के लिए प्रेरणा है जो सपनों को साकार करने की कोशिश में जुटा है.

IAS Pallavi Mishra Success Story: पल्लवी मिश्रा की कहानी

पल्लवी मिश्रा के पिता अजय मिश्रा वरिष्ठ वकील हैं और मां डॉ रेनू मिश्रा एक वैज्ञानिक हैं. उनके बड़े भाई आदित्य मिश्रा आईपीएस अधिकारी हैं. परिवार का सहयोग और भाई की प्रेरणा ने पल्लवी को मजबूत बनाया. उन्होंने बताया कि हर मुश्किल वक्त में परिवार ने उनका साथ दिया और आगे बढ़ने की हिम्मत दी.

पल्लवी मिश्रा का सफर बहुत दिलचस्प रहा है. उन्होंने अपनी पढ़ाई भोपाल से की और फिर दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें संगीत का भी बहुत शौक था. इसलिए उन्होंने क्लासिकल म्यूजिक में मास्टर्स किया और पंडित सिद्धराम स्वामी कोरवर से संगीत की शिक्षा ली. लेकिन दिल के किसी कोने में उनका सपना था- देश की सेवा करना. यही सोच उन्हें यूपीएससी की ओर ले आई.

UPSC क्रैक करने के बाद पल्लवी

UPSC में शानदार रैंक

पल्लवी का पहला प्रयास यूपीएससी परीक्षा में असफल रहा. लेकिन उन्होंने इसे हार नहीं माना. उन्होंने अपनी गलतियों को समझा और अगले प्रयास के लिए पूरी तैयारी की. पल्लवी ने खासतौर पर अपने निबंध लेखन (Essay Writing) पर ध्यान दिया और लगातार प्रैक्टिस करती रहीं. उनकी मेहनत रंग लाई और 2022 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 73 हासिल की.

गोवा में पोस्टिंग

पल्लवी मिश्रा नॉर्थ गोवा में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. वह पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं की शिक्षा-स्वास्थ्य के मुद्दों पर काम करना चाहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 88,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वे अपनी यात्रा और प्रेरक बातें साझा करती हैं.

यह भी पढ़ें: UPSC की भूख, इनकम टैक्स ऑफिसर की ड्यूटी के साथ की तैयारी, शोभिका AIR 37 लाकर बनीं IAS

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola