बर्तन बेचने वाले पिता का गर्व बनीं IAS नमामि, बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 05 Jan 2026 2:59 PM
Success Story: IAS नमामि बंसल (Image: Social)
IAS Namami Bansal Success Story: सपने अगर सच्चे हों और इरादे मजबूत हों तो हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, रास्ता जरूर निकलता है. ऐसी ही एक प्रेरक कहानी है IAS नमामि बंसल की, जिन्होंने बिना किसी महंगी कोचिंग के UPSC जैसी कठिन परीक्षा पास कर देश भर में मिसाल कायम की.
IAS Namami Bansal Success Story: कई घरों में रोजी रोटी की चिंता बच्चों के सपनों को छोटा कर देती है. लेकिन ऋषिकेश की नमामि बंसल ने हालात के आगे झुकने के बजाय उनसे टकराने का फैसला किया. जिस घर में पिता बर्तन बेचकर परिवार चलाते थे, उसी घर से एक दिन IAS बनने का सपना निकला. उत्तराखंड के ऋषिकेश से निकलकर ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल करना उनके संघर्ष और मेहनत की सच्ची कहानी बयां करता है.
IAS Namami Bansal Success Story: कौन हैं नमामि बंसल?
नमामि बंसल का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ. उनके पिता बर्तन बेचने का काम करते थे और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी. इसके बावजूद घर में पढ़ाई को हमेशा सबसे ज्यादा अहमियत दी गई. नमामि के माता पिता ने कभी हालात को उनकी उड़ान के बीच नहीं आने दिया. परिवार पर बोझ न बनते हुए नमामि ने खुद को आगे बढ़ाने का फैसला किया.
पढ़ाई में काफी तेज
नमामि बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थीं. उन्होंने कक्षा 10वीं में 92.4 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए. इसके बाद उन्होंने दिल्ली जाकर लेडी श्रीराम कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण यहीं नहीं रुका. उन्होंने ओपन यूनिवर्सिटी से एमए इकोनॉमिक्स किया और वहां टॉपर रहीं. उनकी मेहनत का नतीजा यह रहा कि उन्हें राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया.
UPSC का सपना
एमए पूरा करने के बाद नमामि ने अपने बचपन के सपने UPSC की तैयारी शुरू की. पढ़ाई में हमेशा टॉपर रहने के बावजूद UPSC की राह आसान नहीं थी. उन्हें लगातार तीन बार असफलता का सामना करना पड़ा. कई बार मन टूटने की स्थिति आई, लेकिन उन्होंने हार मानने से इनकार कर दिया. बिना कोचिंग के उन्होंने सेल्फ स्टडी पर भरोसा रखा और अपनी गलतियों से सीखते हुए तैयारी को और मजबूत किया.
अनुशासन और आत्मविश्वास का नतीजा आखिरकार सामने आया. UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2017 में नमामि बंसल ने ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल कर ली. उनका नाम देश के टॉप IAS अधिकारियों में शामिल हो गया. नमामि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और छात्रों को मोटिवेट करती हैं.
यह भी पढ़ें: UPSC टॉपर श्रुति शर्मा की मार्कशीट, लिखित परीक्षा में 932 मार्क्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










