तीन बार प्रीलिम्स से OUT, चौथे प्रयास में UPSC AIR 43, अवधिजा बनीं IAS

Published by : Ravi Mallick Updated At : 16 Nov 2025 2:45 PM

विज्ञापन

Success Story: IAS Avdhija Gupta (Image: Instagram)

IAS Avdhija Gupta Success Story: कहते हैं न कि मंजिल उन्हें ही मिलती है जिनके हौसले कभी टूटते नहीं. महाराष्ट्र की रहने वाली अवधिजा गुप्ता की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. आम परिवार से आने वाली अवधिजा ने अपनी मेहनत, भरोसा और लगातार सीखते रहने की सोच के दम पर UPSC 2024 में AIR 43 हासिल कर लिया.

विज्ञापन

IAS Avdhija Gupta Success Story: अवधिजा गुप्ता का UPSC सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं. पांच साल लगे, कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने कदम पीछे नहीं खींचे. महाराष्ट्र की रहने वाली अवधिजा ने 10वीं राजस्थान से और 12वीं कोलकाता से की थी. 2020 में ग्रेजुएशन खत्म हुआ और उसी वक्त उन्होंने ठान लिया कि सिविल सर्विसेज ही उनका रास्ता है. आइए उनके सफर को करीब से देखते हैं.

IAS Avdhija Gupta Success Story: कौन हैं अवधिजा गुप्ता?

अवधिजा मूलरूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं. उनके पिता की ट्रांसफरेबल जॉब थी इसलिए कई जगहों पर उनकी पढ़ाई हुई है. अवधिजा ने 10th राजस्थान से और 12th कोलकाता से करने के बाद उन्होंने सिविल सर्विसेज को ही अपना लक्ष्य बना लिया था.

अवधिजा का सफर 2020 में ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद शुरू हुआ. इस दौरान दो बार प्रीलिम्स का पेपर भी पार नहीं हो पाया. 2023 में तीसरा प्रयास किया तो उम्मीदें बहुत थीं, पर इस बार भी सफलता हाथ नहीं लगी. इतने लगातार असफल होने के बाद कोई भी हिल सकता था, लेकिन अवधिजा ने खुद से एक वादा किया था कि वे बीच में हार नहीं मानेंगी.

Ias avdhija gupta result upsc 2024

ऐसे बनीं IAS

पिछले चार साल के अनुभवों ने उन्हें अच्छी तरह तैयार कर दिया था. वे जान चुकी थीं कि कहां दिक्कत आती है और उसका इलाज क्या है. इस बार न तो जल्दबाजी थी और न ही डर. बस थी तो एक दृढ़ इच्छा कि अबकी बार लौटकर खाली हाथ नहीं जाना. 2024 आया और साथ लेकर आया उनकी जिंदगी का सबसे सुनहरा पल. अवधिजा ने UPSC 2024 में AIR 43 हासिल करके यह साबित कर दिया कि हार कभी फाइनल नहीं होती, जब तक आप खुद हार न मान लें.

यह भी पढ़ें: IAS परी का फिटनेस अवतार, 45 किलो वजन घटाकर रचा इतिहास, जोश भर देगी UPSC जर्नी

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola