BA LLB स्टूडेंट Rhodes Scholar के लिए सेलेक्ट, मनहर फ्री में करेंगे Oxford में पढ़ाई

BA LLB Student Manhar Bansal (Image: NLSIU Website)
BA LLB Student: नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु के फाइनल ईयर BA LLB (Hons.) स्टूडेंट मनहर बंसल को 2026 के लिए Rhodes Scholarship के लिए चुना गया है. वे भारत से चुने गए छह स्कॉलर्स में शामिल हैं और अपने कॉलेज के 26वें छात्र बन गए हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है.
BA LLB Student: दुनिया की सबसे पुरानी और सम्मानित फेलोशिप्स में से एक Rhodes Scholarship एक और इंडियन स्टूडेंट के नाम हुई है. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु के फाइनल ईयर BA LLB (Hons.) स्टूडेंट मनहर बंसल का नाम 2026 के लिए चुने गए छह Rhodes Scholars-Elect में शामिल किया गया है.
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जाएंगे BA LLB Student मनहर
मनहर अब अक्टूबर 2026 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जाएंगे, जहां वे Comparative Literature और Critical Translation में Master of Studies करेंगे. यह कोर्स उनके लंबे समय से रहे साहित्य, भाषा और ह्यूमनिस्टिक स्टडीज के रुचि से पूरी तरह मेल खाता है.
मनहर का अकादमिक काम इस बात पर फोकस करता है कि कैसे किसी इंसान की सोच और पहचान सामाजिक और ऐतिहासिक परिस्थितियों से बनती है, लेकिन फिर भी उसके भीतर स्वतंत्र संभावनाएं बनी रहती हैं. उनकी लिखी रचनाएं कई प्लेटफॉर्म्स पर प्रकाशित हो चुकी हैं और इन्हें Society for Humanistic Anthropology और South Asian Studies Association of Australia जैसी संस्थाओं ने भी सराहा है.
NLSIU Notification for Students Selected for Rhodes Scholar 2026
क्रिएटिव शौक
NLSIU में अपने समय के दौरान मनहर ने कई भूमिकाएं निभाईं. वे एक स्टूडेंट जर्नल के चीफ एडिटर रहे और एक स्टूडेंट-रन अकादमिक सपोर्ट प्रोग्राम को लीड किया. उन्होंने एक थ्योरी रीडिंग ग्रुप को भी को-कन्वीन किया, जिससे उन्हें छात्रों और विचारों के साथ गहराई से जुड़ने का मौका मिला. उनकी लिखी रचनाएं कई प्लेटफॉर्म्स पर छपी हैं और Society for Humanistic Anthropology और South Asian Studies Association of Australia ने भी उनके काम को सराहा है.
मनहर अपने क्रिएटिव इंटरेस्ट्स को भी समय देते रहे हैं. वे फ्रेंच सीख रहे हैं, एक पब्लिक न्यूजलेटर लिखते हैं और फिल्म, कविता और डांस के शौकीन हैं. अपने प्रोफाइल में उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया है कि वे अभी भी तैराकी सुधारने की कोशिश में हैं.
क्या है Rhodes Scholar?
दुनिया की सबसे पुरानी और सम्मानित फेलोशिप्स में से एक Rhodes Scholarship की शुरुआत 1903 में हुई थी. भारत में यह स्कॉलरशिप 1947 से दी जाती है. आमतौर पर पांच स्कॉलर्स चुने जाते हैं, लेकिन 2026 के लिए Radhakrishnan-Rajan Family की साझेदारी से एक अतिरिक्त स्कॉलरशिप जोड़ी गई है.
यह भी पढ़ें: IIT के लेट नाइट Secrets! KBC में स्टूडेंट ने बताई चौंकाने वाली बातें, बच्चन भी हो गए हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










