टीचिंग पैशन नहीं, मजबूरी थी, अलख पांडे ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Mar 2026 10:03 AM
अलख पांडे (PC-सोशल मीडिया)
Success Story: एक कॉमेडी शो में आकर फेमस टीचर अलख पांडे ने अपना संघर्ष बताया. उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने गरीबी में पढ़ाई की है. सालों पहले उनका IIT जाने का सपना भी अधूरा रह गया.
Alakh Pandey Success Story: अलख पांडे एजुकेशनल फील्ड में आज एक बड़ा नाम हैं. वे ऑनलाइन एजुकेशन के फील्ड में एक नई क्रांति लाने के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में फिजिक्सवाला के संस्थापक अलख पांडे एक कॉमेडी शो में पहुंचें. वहां उन्होंने अपनी लाइफ की ऐसी-ऐसी बातें बताई जो शायद आप भी नहीं जानते होंगे. आज भले ही वे करोड़ों के मालिक हों लेकिन एक समय था जब उनका बचपन अभाव में बीता. उनकी इच्छा थी IIT से पढ़ाई करने की. लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनका ये सपना अधूरा रह गया.
कॉमेडी शो में पहुंचें अलख पांडे
दरअसल, द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) का चौथा सीजन के एक एपिसोड में अलख पांडे, खान सर और नितिन विजय जैसे फेमस शिक्षकों को बुलाया गया है. इस शो में जब स्टूडेंट लाइफ की बात हो रही थी तो अलख पांडे अपने लाइफ के कई गहरे राज बताए. उन्होंने कहा कि जब में कक्षा 6 में था तो आर्थिक संकट के कारण पिता जी को हमारा घर बेचना पड़ा था. हमलोग तब स्लम के एक रेंटल घर में रहने लगे.
8वीं क्लास से ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया
अलख पांडे ने आगे कहा कि मेरा जीवन बहुत ही अभाव में बीता. मेरा सपना था IIT से पढ़ाई करने का. लेकिन हम जिस घर में रह रहे थे, केवल उसका ही रेंट 1100 रुपये था. घर में कोई कमाने वाला नहीं था. ऐसे में मेरे सारे सपने अधूरे रह गए. घर के खर्च में हाथ बंटाने के लिए मैंने 8वीं क्लास से ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया.
टीचिंग मेरे लिए पैशन नहीं था, मजबूरी थी: अलख पांडे
उन्होंने आगे कहा कि टीचिंग मेरे लिए सपना या पैशन नहीं था, मजबूरी थी. गरीब आदमी के जीवन में काम करना मजबूरी होती है. पैशन, हॉबी ये सब तो अमीरों के चोंचले होते हैं.
शिक्षकों से उम्मीद की जाती है कि वे सीरियस रहें
अलख पांडे ने आगे इस शो में तब के और अब के टीचिंग के तरीके के बारे में बात करते हुए कहा कि पहले के समय में लोग सोचते थे कि क्लास में जो शिक्षक मस्ती कराते हुए पढ़ा रहे हैं, वे गलत हैं. पहले के लोगों का मानना था कि पढ़ाई में मस्ती नहीं होनी चाहिए. अलख पांडे ने कहा कि उन्हें ये बात कभी नहीं समझ आई कि टीचर का सीरियस रहना क्यों जरूरी है. उन्होंने शो में कहा कि टीचर के बारे में हमेशा लोग एक ख्याल बना लेते हैं कि शिक्षक हो तो गंभीर रहो, गरीब रहो, पैसा कमाना मत सीखाओ.
कम पैसे में पढ़ाकर बदल दी बच्चों की किस्मत
अलख पांडे ने बताया कि वे किस उद्देश्य से टीचिंग के फील्ड में आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि पहले ऑनलाइन क्लासेज भी काफी महंगे होते थे और गरीब स्टूडेंट के पहुंच के बाहर होते थे. ऐसे में उन्होंने खुद का प्लेटफॉर्म शुरू किया, जो जरूरतमंद बच्चों को फ्री एजुकेशन दे सके.
फोन कवर बेचने वाले को बना दिया डॉक्टर
इस शो में अलख पांडे ने बताया कि इस शो में एक रोहित नाम का लड़का बैठा हुआ है, जो सड़क किनारे फोन का कवर बेचता है, उसका NEET में सेलेक्शन हो गया. वहीं उन्होंने शो में ही मौजूद एक और रोहित नाम के स्टूडेंट की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये अपने स्लम से पहला IITian बना है.
ऐसी ही एक डॉली की किस्मत भी अलख पांडे ने बदल जी. डॉली के पिता बस चलाते हैं और उनकी चार बहनें हैं. लोग उन्हें ताना दिया करते थे कि तू क्या डॉक्टर बनेगी. तब इन्होंने अलख पांडे का 3,800 रुपये का बैच ज्वॉइन किया था. पहले अटेंप्ट में मेरे मार्क्स 192 थे, जोकि बहुत कम थे. मैं डिमोटिवेट हो गई थी. तब मेरे पिता जी ने कहा था कि जब अलख सर हैं तो परेशान होने की क्या जरूरत है. डॉली ने कहा कि अपने दूसरे अटेंप्ट में मैं सेलेक्ट हो गई और मुझे सरकारी कॉलेज मिल गया.
यह भी पढ़ें- 11 की फीस, बदली स्टूडेंट की तकदीर! Khan Sir ने बताया सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










