Success Story: दो बहनें, एक सपना और अब दोनों अफसर! झारखंड के चान्हों की दिव्या और विद्या ने JPSC में गाड़ा झंडा

Updated:
विज्ञापन
Success Story JPSC, Divya Bhagat And Vidya Bhagat

Success Story JPSC, Divya Bhagat And Vidya Bhagat

Success Story: जेपीएससी 2023 परीक्षा में रांची के चान्हों गांव की दो सगी बहनों ने एक साथ बाजी मारी है. विद्या भगत ने 309वीं और दिव्या भगत ने 312वीं रैंक हासिल कर अफसर बनने का सपना सच कर दिखाया. गांव में जश्न का माहौल है.

विज्ञापन

Success Story: जब मेहनत में सच्चाई और सपनों में जुनून हो, तो सफलता खुद दरवाजा खटखटाती है. यही कर दिखाया है रांची के चान्हों गांव की दो सगी बहनों विद्या भगत और दिव्या भगत ने, जिन्होंने एक साथ जेपीएससी परीक्षा 2023 में सफलता पाकर गांव का नाम रोशन कर दिया.

विद्या भगत ने 309 वीं रैंक और दिव्या भगत ने 312वीं रैंक प्राप्त की है. दोनों बहनों की इस शानदार सफलता ने यह साबित कर दिया कि अगर घर का माहौल, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास साथ हो, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं.

सपनों की साझी उड़ान

विद्या और दिव्या ने न केवल एक साथ पढ़ाई की, बल्कि एक-दूसरे का हौसला भी बनीं. उन्होंने पढ़ाई में अनुशासन और एक-दूसरे की रणनीतियों से बहुत कुछ सीखा. छोटी सी उम्र में ही दोनों ने तय कर लिया था कि वे प्रशासनिक सेवा में जाएंगी और समाज में बदलाव लाएंगी.

इनकी तैयारी किताबों से कहीं ज़्यादा आत्मविश्वास, परिश्रम और निरंतरता पर आधारित थी. दोनों बहनों का मानना है कि यदि कोई मन से ठान ले, तो संसाधनों की कमी भी आड़े नहीं आती.

गांव में खुशी की लहर

दोनों बहनों की सफलता से चान्हों गांव में जश्न जैसा माहौल है. परिवार, रिश्तेदार और पड़ोसी गर्व से फूले नहीं समा रहे. घर पर मिठाइयों और बधाइयों का तांता लगा हुआ है.

विद्या और दिव्या की सफलता न सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि हर उस ग्रामीण बच्ची के लिए प्रेरणा है जो पढ़-लिखकर कुछ बड़ा करना चाहती है.

यह भी पढ़ें: JPSC Result: सरकारी स्कूल से पढ़ाई, मां ने की मजदूरी, पहले ही प्रयास में गरीब के बेटे ने गाड़ा सफलता का झंडा

यह भी पढ़ें: JPSC Topper Success Story: 1-2 नहीं, 9 साल का इंतजार, धनबाद के लाल को JPSC में रैंक 1

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola