Success Story: बिहार की बेटी ने UPSC में दो बार गाड़ा झंडा, अंजलि Rank 43 लाकर बनीं IAS
Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 Mar 2025 11:02 AM
Success Story of IAS Anjali Ajay (BG Photo: Twitter)
Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा क्रैक करने वाले हर छात्र की कहानी प्रेरणादायक होती है. ऐसी ही एक कहानी बिहार की रहने वाली आईएएस ठाकुर अंजलि अजय की है. उन्होंने बैक टू बैक दो बार यूपीएससी क्रैक कर इतिहास रचा है.
Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को एक बार क्रैक कर पाना कितने छात्रों के लिए मुश्किल होता है. वहीं, एक नाम आईएएस ठाकुर अंजलि अजय (IAS Thakur Anjali Ajay) का सामने आता है, जिन्होंने क टू बैक दो बार यूपीएससी क्रैक कर इतिहास रचा है. हालांकि, उनको ये सफलता आसानी से नहीं मिली है. ऐसे में आइए आईएएस ठाकुर अंजलि अजय की सफलता के पीछे के संघर्ष पर एक नजर डालते हैं.
Success Story of IAS Thakur Anjali Ajay: कौन हैं आईएएस अंजलि अजय?
आईएएस ठाकुर अंजलि अजय मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली हैं. हालांकि, उनका परिवार गुजरात के सूरत में रहता है. अंजलि के पिता एलआईसी में एजेंटे हैं. वहीं, उनकी माता गृहिणी हैं. अंजलि को शुरू से घर में पढ़ाई का माहौल मिला.
मैथ्स से ग्रेजुएशन
शुरू से पढ़ाई में अव्वल अंजलि अजय ने 12वीं की परीक्षा साइंस स्ट्रीम से पास की. स्कूल से ही उनका मन सिविल सर्विस में जाने का था. 12वीं के बाद उन्होंने बीएससी में दाखिला लिया. साल 2021 में उन्होंने बीएससी की डिग्री मैथ्स सब्जेक्ट से हासिल की है.
UPSC की तैयारी
ग्रेजुएशन के बाद ही उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी. हालांकि, इसके लिए उन्होंने कोचिंग में दाखिला लेने का मन बनाया. लॉकडाउन के चलते वो ऑनलाइन ही परीक्षा की तैयारी में लग गईं. इस दौरान सिविल सर्विस की अपनी तैयारी को दुरुस्त बनाने के लिए उन्होंने ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल का सहारा लिया.
दो बार यूपीएससी में पास
अंजलि अजय साल 2022 की सिविल सर्विस की परीक्षा में पहली बार शामिल हुईं. इस दौरान उन्हें कुल 952 मार्क्स प्राप्त हुए लेकिन वो फाइनल लिस्ट में शामिल नहीं हो पाईं. यूपीएससी के रिजर्व लिस्ट में उनका सेलेक्शन हो गया और उन्हें इंडियन पोस्ट एंड टेली कम्यूनिकेशन अकाउंट्स एंड फाइनेंस सर्विस (IP&TAFS) कैडर मिला.
IP&TAFS की ट्रेनिंग के दौरान ही साल 2023 में उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस का दूसरा अटेंप्ट दिया. अपने दूसरे में अंजलि को रैंक 43 प्राप्त हुआ. उनका चयन आईएएस सर्विस के लिए हुआ. बता दें कि उनका चयन गुजरात कैडर में ही हुआ है. एग्जाम की तैयारी पर टिप्स देते हुए अंजलि कहती हैं कि एम लक्ष्मीकांत और स्पेक्ट्रम बुक सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है.
ये भी पढ़ें: Success Story: बिहार की बेटी बंगाल में IPS, कम उम्र में UPSC क्रैक कर रचा इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










