Success Story: बिहार की यंगेस्ट सीनियर डिप्टी कलेक्टर, TATA कंपनी में लाखों की जॉब ठुकराकर बनीं BPSC टॉपर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 27 Mar 2025 2:13 PM
Success Story SDC अपेक्षा मोदी (Pic Credit: Instagram)
Success Story: बिहार की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल BPSC CCE एग्जाम को रैंक 7 से क्रैक करने वाली अपेक्षा मोदी की कहानी बेहद रोचक है. अपेक्षा मोदी कम उम्र में ही बिहार में सीनियर डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात हैं. SDC आइए उनके सफर को करीब से जानते हैं.
Success Story: यूपीएससी, BPSC प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को टॉपर्स की स्टोरी जरूर पढ़नी चाहिए. इस कड़ी में एक प्रेरणादायक कहानी (Motivational Story) बिहार में सीनियर डिप्टी कलेक्टर अपेक्षा मोदी की है. अपेक्षा मोदी बेहद कम उम्र में सीनियर डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात हैं. हालांकि, उनकी इस सफलता के पीछे काफी लंबा संघर्ष रहा है.
Success Story of BPSC Topper: बीपीएससी टॉपर अपेक्षा मोदी की कहानी
अपेक्षा मोदी मूलरूप से झारखंड के कोडरमा जिले की रहने वाली है. उनकी शुरुआती पढ़ाई होम टाउन से ही हुई है. स्कूली शिक्षा के बाद अपेक्षा ने इंजीनियरिंग करने का मन बनाया. इसके लिए उन्होंने रांची के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाउंड्री एंड फोर्ज टेक्नोलॉजी (NIAMT, Ranchi) में एडमिशन लिया.
छोड़ी Tata Company में लाखों की जॉब
NIAMT रांची से अपेक्षा मोदी ने BTech की डिग्री ली. इंजीनियरिंग खत्म होने के साथ ही उनका चयन कॉलेज के कैंपस प्लेसमेंट में हुआ. उन्हें टाटा कंपनी से लाखों के पैकेज पर जॉब ऑफर हुआ. सिविल सर्विस की तैयारी करने के लिए अपेक्षा ने जॉब ऑफर ठुकरा दिया.
ये भी पढ़ें: बिहार के इस ‘सुपर कॉप’ को कभी आया था आत्महत्या का ख्याल! पढ़िए खाकी वेबसीरीज के असली IPS की कहानी
सिविल सर्विस की तैयारी
कॉलेज खत्म होने के बाद ही अपेक्षा मोदी सिविल सर्विस की तैयारी में लग गईं. उन्होंने इस दौरान UPSC Exam और UP PCS Exam भी दिया. उन्होंने इन दोनों परीक्षाओं को मेन्स लेवल तक क्रैक किया. साल 2020 की यूपी पीसीएस के मेन्स में उनका चयन हुआ था लेकिन वो इंटरव्यू में फेल हो गईं.
BPSC में मिली सफलता
अपेक्षा मोदी को बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से आयोजित होने वाली 67वीं कंबाइंड सिविल सर्विस की परीक्षा में सफलता हासिल हो गई. उन्होंने इस परीक्षा को रैंक 7 से क्रैक किया. इसके बाद उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर पर हुआ. बता दें कि उन्होंने महज 24 साल की उम्र में ही ये परीक्षा क्रैक कर ली थी.
ये भी पढ़े: Bihar Home Guard Bharti 2025: बस ये डॉक्यूमेंट दिखाएं और होमगार्ड की नौकरी पाएं – बिना लिखित परीक्षा!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










