देश विदेश की बड़ी खबरें देखें यहां, 5 मिनट में हो जाएगा याद

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Feb 2026 7:10 AM

विज्ञापन

Today School Assembly News: स्कूल असेंबली की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-फेसबुक)

Today School Assembly News Headlines: आजकल स्कूलों में बच्चों को देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं, ताकि वे रोजमर्रा की अहम घटनाओं से अपडेट रहें. इसका मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि उनकी सामान्य ज्ञान की नींव को मजबूत करना होता है. आइए, आज की यानी कि 28 फरवरी 2026 की देश विदेश की बड़ी खबरें देखते हैं.

विज्ञापन

Today School Assembly News Headlines: आजकल स्कूलों में बच्चों को देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं, ताकि वे रोजमर्रा की अहम घटनाओं से अपडेट रहें. इसका मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि उनकी सामान्य ज्ञान की नींव को मजबूत करना होता है. आज देश में क्या कुछ हुआ, आइए जानते हैं.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके

बांग्लादेश में 27 फरवरी (शुक्रवार) को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 5.4 महसूस की गई. इसका प्रभाव पश्चिम बंगाल के कई जिलों में देखने को मिला.

सास ने की दुल्हन की पिटाई

हाल ही में उत्तर प्रदेश से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इस वीडियो में एक नई नवेली दुल्हन और उसकी सास आमने-सामने बैठी हैं. दुल्हन ने सुहागरात मनाने से इनकार कर दिया और कहा कि वह कमरे में नहीं जाएगी. इस बात पर सास ने उनकी पिटाई कर दी.

कंप्यूटर एप्लिकेशन और IT का पेपर संपन्न हुआ

आज प्यूटर एप्लिकेशन, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषयों की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई. पेपर आसान रहा. NCERT से सवाल पूछे गए थे.

BPSC ने APO के पद पर निकाली भर्ती

BPSC ने APO के पोस्ट पर कुल 300 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 9 के तहत सैलरी सैलरी मिलेगी.

Today School Assembly News Headlines: विदेश की बड़ी खबरें

चर्च में AI का इस्तेमाल न करें

कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप लियो XIV ने पादरियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि वे चर्च में दिए जाने वाले उपदेश तैयार करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग न करें. उनका कहना है कि तकनीक कितनी भी उन्नत क्यों न हो, लेकिन वह इंसानों की तरह आस्था और विश्वास की गहराई को समझ या महसूस नहीं कर सकती.

बांग्लादेश में आया भूकंप

बांग्लादेश में 27 फरवरी (शुक्रवार) को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 5.4 महसूस की गई. लोग डर के मारे दफ्तर और घरों से निकल गए.

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन 

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में आखिरी सांस ली. 

भारत ने जिंबाब्वे को 72 रन से हराया

भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया. जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. अब 1 मार्च को वेस्टइंडीज के साथ आर-पार की लड़ाई है. 

यह भी पढ़ें- कैसा रहा CBSE का कंप्यूटर का पेपर? स्टूडेंट्स ने बताया NCERT…

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola