SSC Bharti 2024: एसएससी में निकली बंपर नियुक्ति, 10वीं-12वीं पास छात्र करें आवेदन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Feb 2024 6:17 PM
SSC Selection Post Phase 12 Notification 2024
SSC Bharti 2024: केंद्रीय मंत्रालय में सब इंस्पेक्टर सहित 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की घोषणा की गयी है. जो भी उम्मीदवार 10वीं से लेकर स्नातक उत्तीर्ण हैं उनके लिए इस भर्ती में शामिल होने के लिए सुनहरा मौका है.
SSC Bharti 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने विभिन्न पदों के लिए एसएससी भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो भर्ती में भाग लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट – ssc.gov.in पर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.
Jharkhand HC Recruitment 2024: झारखंड हाई कोर्ट में निकली नियुक्ति, ऐसे करें आवेदन
SSC Bharti 2024: ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें.
इसके बाद Apply लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
यहां पहले New User? Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण कर लें.
इसके बाद लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें.
अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
SSC Bharti 2024: रिक्त पदों की संख्या
अनुसूचित जाति 255
अनुसूचित जनजाति 124
अन्य पिछड़ा वर्ग 456
सामान्य 1028
ईडब्ल्यूएस 186
कुल एसएससी चयन पद 2049
SSC Bharti 2024: शैक्षणिक योग्यता
कुछ पदों के लिए 10वीं पास की योग्यता मांगी गई है. कुछ के लिए 12वीं पास और कुछ के लिए ग्रेजुएशन व इससे ऊपर की योग्यता तय की गई है. योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.
SSC Bharti 2024: आयु सीमा
अलग अलग पदों के लिए अलग अलग आयु सीमा तय की गई है. 18 वर्ष से 42 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी.
SSC Bharti 2024: आवेदन फीस
100 रुपये
एसएससी ने भर्ती से जुड़ा कोई भी सवाल पूछने के लिए हेल्पलाइन नंबर 18003093063 भी जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










