मीम मास्टर बने SSC Protest पार्टनर, छात्रों संग सड़क पर उतरे इन्फ्लुएंसर अशब अहमद

Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 Aug 2025 12:51 PM

विज्ञापन

SSC Protest में नजर आए इन्फ्लूएंसर अशब अहमद अंसारी (PC: Instagram)

SSC Protest 2025: एसएससी समेत तमाम परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ छात्र धरने पर हैं. दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन (Delhi Protest) जारी है. इस बीच छात्रों को प्रदर्शन में शिक्षकों का काफी सपोर्ट मिल रहा है. वहीं, अब एसएससी के प्रदर्शन में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी मैदान में उतर गए हैं. 24 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में छात्रों के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अशब अहमद अंसारी को देखा गया.

विज्ञापन

SSC Protest 2025: एसएससी परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में शिक्षक और अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन में पूरे देश भर के अभ्यर्थी शामिल हुए हैं. अगस्त के पहले सप्ताह में भी जंतर-मंतर पर एसएससी के खिलाफ शिक्षकों ने प्रदर्शन (SSC Protest 2025) किया था. सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अशब अहमद अंसारी (Ashab Ahmad Ansari) जिनकी पहचान सोशल मीडिया पर एक मीम मेकर के तौर पर है वो अब छात्रों के साथ नजर आए हैं.

SSC Protest by Ashab Ahmad Ansari: कौन हैं अशब अहमद अंसारी?

आज के समय में सोशल मीडिया पर ऐसे कई चेहरे सामने आते हैं जो शिक्षा और मनोरंजन को मिलाकर युवाओं के बीच खास पहचान बना लेते हैं. इन्हीं में से एक नाम है अशब अहमद अंसारी का. वे न केवल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं बल्कि एक शैक्षिक कॉमेडियन, यूट्यूबर और स्टैंड-अप आर्टिस्ट भी हैं.

अशब अहमद ने अपने कंटेंट के जरिए युवाओं का ध्यान खींचा है. वे पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी कठिनाइयों को मजाकिया अंदाज में प्रस्तुत करते हैं. उनकी यह स्टाइल उन्हें भीड़ से अलग करती है और यही वजह है कि छात्रों के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है. हाल के समय में वे विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक मुद्दों पर भी खुलकर बोलते दिखे हैं. खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी या छात्रों की समस्याओं पर वे सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखते हैं.

AMU से की है पढ़ाई

अशब अहमद अंसारी का संबंध अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से रहा है. उन्होंने बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. वे पेशे से इंजीनियर हैं और Allen Coaching जैसे शैक्षिक संस्थानों से भी जुड़े रहे हैं. पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कॉमेडी और क्रिएटिविटी को अपनाया और इसे ही अपना करियर बना लिया. वो भी छात्रों के साथ SSC Protest में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें: SSC Protest: पेपर नहीं, सिस्टम फेल है…, रामलीला मैदान में छात्रों का फूटा गुस्सा! वो 10 मांगें जिसके लिए सड़क पर उतरे हजारों छात्र

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola