School Closed: मूसलाधार बारिश से थमी पढ़ाई, कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद, जानें अपने इलाके का हाल

Updated:
विज्ञापन
School Closed| 112 schools closed in Bihar due to floods

School Closed Due to Heavy Rain

School Closed: भारी बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में स्कूल और कॉलेजों को बंद करना पड़ा है. जलभराव, भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात ने जनजीवन को प्रभावित किया है. मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

School Closed: देश के कई हिस्सों में मॉनसून की मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है. कई इलाकों में भारी जलभराव, भूस्खलन और यातायात बाधित होने की वजह से स्कूल और कॉलेजों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 48 घंटों तक सतर्क रहने की सलाह दी है.

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, स्कूल बंद

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में लगातार बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है. सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है. नोएडा प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. मौसम विभाग ने बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है.

उत्तराखंड-हिमाचल में बढ़ा भूस्खलन का खतरा

हिमालयी राज्यों में हालात और भी गंभीर हैं. उत्तराखंड के देहरादून, चमोली, नैनीताल और हरिद्वार, तथा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और सोलन जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

मुंबई और महाराष्ट्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी और नागपुर में भारी बारिश की वजह से रेल सेवाएं बाधित हुई हैं. सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है. नागपुर में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं.

दक्षिण और पूर्वी भारत में भी बारिश का असर

केरल के मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड, तथा कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़, उडुपी, कोडगु, शिवमोग्गा और चिक्कमगलुरु में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में स्कूल-कॉलेजों को एहतियातन बंद कर दिया गया है.

पूर्वी और मध्य भारत में भी अलर्ट

छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में बाढ़ की आशंका है, वहीं उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली और बाराउट में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

Also Read: कहां हुई कितनी बारिश? जानिए मानसून में IMD कैसे मापता है बारिश की हर बूंद

Also Read: Most Educated IPS Officer: भारत के सबसे पढ़े-लिखे IPS ऑफिसर कौन हैं? नाम जानकर दोगुनी कर देंगे तैयारी!

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola