IBPS SO Admit Card Released: आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

Updated:
विज्ञापन
IBPS SO Admit Card Released

IBPS SO Admit Card Released

IBPS SO भर्ती के प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

IBPS SO Admit Card 2024 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन के स्पेशलिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा के प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया है वह आईबीपीएस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं.

कब होगी परीक्षा?

बता दें, कि आईबीपीएस द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए भर्ती परीक्षा 9 नवंबर के होगी, इस भर्ती के तहत कुल 896 पद भरे जाएंगे, इनमें कृषि क्षेत्र अधिकारी, मानव संसाधन अधिकारी, आईटी अधिकारी, लॉ ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर समेत कई अन्य पदों पर बहाली की जाएगी.

कैसे डाउनलोड करें IBPS SO Prelims का एडमिट कार्ड?

1. सबसे पहले आईबीपीएस के आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
2. होमपेज पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के सेक्शन पर जाएं.
3. आपको स्क्रीन पर एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करें.
4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य डिटेल्स भरें.
5. सबमिट पर क्लिक करें.
6. आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर के रख लें.

कैसा होगा एग्जाम पैटर्न?

आईबीपीएस एसओ प्रेलिंस परीक्षा ऑनलाइन मोड में होती है, इस परीक्षा में 150 प्रश्न होते हैं जो सभी एमसीक्यू फॉर्मेट में होते हैं. परीक्षा के कुल अवधि की बात करें तो वह 2 घंटे की होती है. परीक्षा में इंग्लिश, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और बैंकिंग इंडस्ट्री जैसे विषयों से सवाल पूछे जाते हैं.

Also Read: Google Internship 2025: गूगल में इंटर्नशिप पाने का शानदार मौका, ऐसे करें आवेदन

Also Read: BPSC Success Story: तीन बच्चों की मां ने बीपीएससी में पाई सफलता, जानें उनकी अनोखी कहानी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

1. सबसे पहले आईबीपीएस के आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
2. होमपेज पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के सेक्शन पर जाएं.
3. आपको स्क्रीन पर एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करें.
4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य डिटेल्स भरें.
5. सबमिट पर क्लिक करें.
6. आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर के रख लें.