UPSC EPFO Result 2025: APFC के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स, देखें रिजल्ट
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Dec 2025 10:09 AM
UPSC EPFO रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
UPSC EPFO Result 2025: यूपीएससी की ओर से एक अहम सूचना दी गई है. EPFO भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है. ये रिजल्ट लिखित परीक्षा के लिए जारी किया गया है. आइए, जानते हैं रिजल्ट कहां और कैसे देख सकते हैं.
UPSC EPFO Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) भर्ती परीक्षा से जुड़ा एक नोटिस जारी किया गया है. यूपीएससी ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ये रिजल्ट लिखित परीक्षा के लिए जारी किया गया है. शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
UPSC EPFO Notification: देखें यूपीएससी का नोटिस
यूपीएससी ने नोटिस जारी कर क्या कहा?
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नोटिस जारी कर कहा कि EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर 74 रिक्तियों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था. परीक्षा 29 नवंबर 2025 (UPSC EPFO Exam Date) को हुई थी. वहीं अब कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट करते हुए लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है. यूपीएससी ने आगे कहा कि रिक्रूटमेंट प्रोसेस पूरी करने के बाद असफल कैंडिडेट्स का मार्क्स ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा.
UPSC EPFO Result 2025 Steps to Check: कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in/ पर जाएं.
- यहां होमपेज पर What’s New सेक्शन में जाएं.
- अब UPSC EPFO Result 2025 का लिंक खोजें और इस पर क्लिक करें.
- इसके बाद एक नया टैब खुलेगा, जिसमें नोटिस का पीडीएफ दिया होगा.
- इस पर क्लिक करें और रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.
यह भी पढ़ें- पहले प्रयास में क्रैक करें CTET Exam 2025, देखें सही स्ट्रैटजी और एग्जाम पैटर्न
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










