UPMSP UP Board 12th Result 2025: कब आएगा यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Mar 2025 5:59 PM

विज्ञापन

UP Board 12th Result 2025

UPMSP UP Board 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है. यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख पर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है. बता दें कि यूपी बोर्ड की तरफ से यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी.

विज्ञापन

UP Board 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से मूलरूप से वार्षिक बोर्ड परीक्षा का आयोजन होता है. यह बोर्ड 10वीं यानी हाईस्कूल और 12वीं यानी इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित करने से लेकर रिजल्ट जारी करने तक का काम करता है. यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं और अब रिजल्ट जारी करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

UP Boar Exam 2025: यूपी बोर्ड में कितने छात्र?

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 26,98,446 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. हालांकि, यह संख्या पिछले साल के मुकाबले कम है. यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

Bihar Board Result 2025 LIVE Updates

UP Board 12th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जा सकते हैं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर UPMSP Intermediate Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रोल नंबर और रोल कोड से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

UP Board Result 2025: कैसा था पिछले साल का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च 2025 को खत्म हो गई हैं. यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन प्रदेशभर के 8140 केंद्रों पर हुआ था. यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा खत्म होने के दो माह के भीतर रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हालाकिं, पिछले साल 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं. वहीं, कक्षा 12वीं का रिजल्ट 21 अप्रैल 2024 को जारी हुआ था.

पिछले साल 82.70 फीसदी छात्रों को 12वीं में सफलता हासिल हुई थी. यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी होता है. रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ यूपी बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होती है.

ये भी पढ़ें: Sara Tendulkar Education: गर्व से फूल जाता है सचिन का सीना, बेटी सारा तेंदुलकर के पास है ये डिग्रियां

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola