RSSB Patwari Result 2025 OUT: राजस्थान पटवारी भर्ती का रिजल्ट जारी, जनरल कटऑफ 249.23 मार्क्स

Published by : Ravi Mallick Updated At : 09 Dec 2025 12:29 PM

विज्ञापन

RSSB Patwari Result 2025 चेक करते स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

RSSB Patwari Result 2025 OUT: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की (RSSB) की तरफ से पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा के लिए रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं.

विज्ञापन

RSSB Patwari Result 2025 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी RSSB ने पटवारी भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह अपडेट काफी राहत देने वाला है. बोर्ड ने न सिर्फ रिजल्ट (RSSB Patwari Result 2025) जारी किया बल्कि कटऑफ मार्क्स भी अपलोड कर दिए हैं. इस बार जनरल कैटेगरी की कटऑफ 249.23 मार्क्स रही है. अब जिन कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी वे तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 9 जुलाई 2025 तक का समय मिला था. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को हुआ था. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

RSSB Patwari Result 2025: राजस्थान पटवारी रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Results सेक्शन पर क्लिक करें.
  • यहां Patwari Result 2025 लिंक को ढूंढकर उस पर टैप करें.
  • अब एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें सभी रोल नंबर दिए होंगे.
  • इस PDF में अपना रोल नंबर खोजें.
  • अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है तो आप अगले राउंड के लिए सेलेक्ट हो चुके हैं.
  • चाहें तो PDF को डाउनलोड कर भविष्य के लिए सेव कर लें.

RSSB Patwari Result 2025 Check Here

Rajasthan Patwari Cut off: राजस्थान पटवारी कटऑफ लिस्ट जारी

रिजल्ट के साथ बोर्ड ने कटऑफ भी जारी की है जिसमें जनरल कटऑफ 249.23 मार्क्स रही है. अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से भी कटऑफ जारी की गई है. जिन कैंडिडेट्स का स्कोर कटऑफ से बराबर या ज्यादा है वे आगे की प्रक्रिया में शामिल होंगे.

CATEGORYCUT_OFFREMARKS
GEN249.238
GEN (Female)235.2158
GEN (Widow)121.3939
GEN (Div.)201.4007
GEN (Ex-Servicemen)184.9111

रिजल्ट आने के बाद अब अगला चरण होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन. जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में है उन्हें अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ तैयारी रखनी चाहिए. इसके बाद ही फाइनल सेलेक्शन लिस्ट जारी होगी. रिजल्ट के लिए जारी पीडीएफ में कैंडिडेट्स के नाम, नॉर्मलाइजेशन मार्क्स, रॉ मार्क्स, रोल नंबर जैसी डिटेल्स दी गई हैं.

यह भी पढ़ें: IIM से करें फ्री कोर्स, PR सेल्स और एडवरटाइजिंग में सर्टिफिकेट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola