RBSE 10th Result 2026: वेबसाइट क्रैश हो जाए तो कहां देखें रिजल्ट, जानें आसान तरीके

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 22 Mar 2026 10:41 AM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

RBSE 10th Result 2026: रिजल्ट जारी होते ही लाखों स्टूडेंट्स एक साथ वेबसाइट खोलते हैं. इससे सर्वर पर ज्यादा लोड पड़ता है और साइट स्लो या क्रैश हो जाती है. जल्द ही राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी हो सकता है.

विज्ञापन

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है और हर साल की तरह इस बार भी लाखों स्टूडेंट्स एक साथ वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे. ऐसे में अक्सर ऑफिशियल साइट स्लो या क्रैश हो जाती है, जिससे रिजल्ट देखना मुश्किल हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो घबराने की जरूरत नहीं है. कई ऐसे अल्टरनेट ऑप्शन हैं, जहां से आप आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बस आपको सही प्लेटफॉर्म और प्रोसेस पता होना चाहिए.

वेबसाइट क्रैश हो जाए तो कहां देखें रिजल्ट?

अगर ऑफिशियल वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो आप इन प्लेटफॉर्म्स पर रिजल्ट देख सकते हैं:

  • rajresults.nic.in
  • indiaresults.com
  • DigiLocker ऐप या वेबसाइट
  • SMS सर्विस

DigiLocker से कैसे देखें राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट?

  • DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें
  • लॉगिन या साइनअप करें
  • ‘Education’ सेक्शन में जाएं
  • राजस्थान बोर्ड (RBSE) सेलेक्ट करें
  • रोल नंबर डालें और रिजल्ट/मार्कशीट देखें

SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

अगर इंटरनेट स्लो है, तो SMS एक आसान ऑप्शन है

  • मोबाइल से मैसेज टाइप करें (जैसे RJ10 <रोल नंबर>)
  • इसे दिए गए नंबर पर भेजें
  • कुछ ही सेकंड में रिजल्ट फोन पर आ जाएगा

क्यों क्रैश होती है वेबसाइट?

किसी भी परीक्षा में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल होते हैं. रिजल्ट जारी होते ही लाखों स्टूडेंट्स एक साथ वेबसाइट खोलते हैं. इससे सर्वर पर ज्यादा लोड पड़ता है और साइट स्लो या क्रैश हो जाती है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Digilocker पर कैसे करें चेक?

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola