साइंस में 100, मैथ्स में 99, भरतपुर के आर्यन को राजस्थान बोर्ड 10वीं 99.5% मार्क्स

Author :Ravi Mallick
Published by :Ravi Mallick
Updated at :24 Mar 2026 9:22 PM
विज्ञापन
Rajasthan Board 10th Topper 2026

राजस्थान बोर्ड टॉपर आर्यन नागायच (Image: Social Media)

Rajasthan Board 10th Topper 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट आने के बाद पूरे राज्य में छात्रों और अभिभावकों के बीच खुशी का माहौल है. राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले आर्यन नागायच ने इस साल 99.5% अंक हासिल किए हैं.

विज्ञापन

Rajasthan Board 10th Topper 2026: राजस्थान बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं हुई है. राजस्थान के भरतपुर के आर्यन नागायच ने इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 99.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. उन्हें कुल 600 में से 597 अंक मिले हैं, जो किसी भी छात्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

आर्यन का यह रिजल्ट इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने लगभग सभी मुख्य विषयों में 99 या 100 अंक हासिल किए हैं. उनके अंक बताते हैं कि उन्होंने पूरे साल लगातार मेहनत और लगन से पढ़ाई की.

Rajasthan Board 10th Topper 2026: आर्यन की मार्कशीट

मार्कशीट के अनुसार आर्यन को हिंदी और अंग्रेजी में 99 अंक मिले हैं. वहीं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत जैसे विषयों में उन्होंने पूरे 100 अंक हासिल किए हैं. गणित में भी उन्होंने 99 अंक प्राप्त किए हैं.

आर्यन नागायच आदर्श विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वीर (भरतपुर) के छात्र हैं. उनके शानदार परिणाम से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि स्कूल और पूरे जिले में खुशी का माहौल है.

टॉपर्स लिस्ट का इंतजार

राजस्थान बोर्ड ने भले ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया हो, लेकिन अभी तक आधिकारिक टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की गई है. ऐसे में फिलहाल अलग-अलग जिलों से छात्रों के बेहतरीन परिणाम सामने आ रहे हैं.

राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा. बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार छात्रों का पास प्रतिशत 93.63 प्रतिशत रहा. वहीं छात्राओं का पास प्रतिशत 94.90 प्रतिशत दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 10वीं में झुंझुनू जिला अव्वल, देखें जिलेवार पास प्रतिशत

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola