MP Board 12th Result 2026: लैपटॉप से लेकर कैश प्राइज तक, जानें MP बोर्ड के टॉपर को क्या-क्या मिलेगा

Updated:
विज्ञापन
MP Board 12th Result 2026 Toppers Prize

MP बोर्ड रिजल्ट सांकेतिक तस्वीर

MP Board 12th Result 2026: MP बोर्ड 12वीं के टॉपर्स को इनाम के रूप में स्कूटी, लैपटॉप और कैश प्राइज मिलता है. इससे वे मोटिवेट होते हैं और उन्हें करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

MP Board 12th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के साथ ही टॉपर्स के लिए खुशखबरी भी है. राज्य सरकार मेहनती और होनहार स्टूडेंट्स को मोटिवेट करने के लिए हर साल खास इनाम देती है. इस बार भी 12वीं के टॉपर्स को लैपटॉप, कैश प्राइज और स्कूटी दी जाएगी.

टॉपर्स को क्या-क्या मिलेगा?

एमपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स को कई तरह के रिवॉर्ड दिए जाएंगे. उन्हें 25,000 हजार की राशि दी जाएगी, जो सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होगी. इससे वे लैपटॉप खरीद सकेंगे. इसके अलावा, स्कूल टॉपर्स को फ्री स्कूटी भी दी जाएगी. यह योजना मेहनती स्टूडेंट्स को आगे की पढ़ाई के लिए मोटिवेट करने के उद्देश्य से चलाई जाती है.

किन छात्रों को मिलेगा फायदा?

मध्य प्रदेश में ‘मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के तहत 12वीं में 75% या उससे ज्यादा अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को लैपटॉप के लिए 25,000 रुपये दिए जाते हैं. यह पैसा सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजा जाता है और इसके लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होती, चयन बोर्ड के रिजल्ट के आधार पर ही होता है. वहीं, स्कूल टॉपर्स को स्कूटी दी जाती है.

क्यों दिया जाता है इनाम?


सरकार का मकसद है कि मेहनती स्टूडेंट्स को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जाए और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए मोटिवेट किया जाए. लैपटॉप और स्कूटी जैसी सुविधाएं छात्रों को पढ़ाई और करियर में आगे बढ़ने में मदद करती हैं.

पिछले साल के टॉपर को क्या-क्या मिला था?

MP बोर्ड 12वीं 2025 (पिछला सत्र) के टॉपर्स को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी छात्र योजना के तहत 25,000 रुपये दिए गए थे. साथ ही उन्हें लैपटॉप भी दिया गया था. इसके अलावा, गांव के टॉपर्स स्टूडेंट्स को साइकिल और मेधावी छात्राओं को स्कूटी से भी सम्मानित किया गया था

यह भी पढ़ें- आज जारी होने वाला है MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत करें चेक

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola