MBSE HSSLC Result 2024 कल होगा जारी, देखें अपडेट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 May 2024 9:47 AM
MBSE HSSLC Result 2024
MBSE HSSLC Result 2024: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) 21 मई को बहुप्रतीक्षित मिजोरम एमबीएसई 12वीं परिणाम 2024 जारी करने के लिए तैयार है.
MBSE HSSLC Result 2024: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने एमबीएसई एचएसएसएलसी परिणाम 2024 तिथि, समय की घोषणा की है. मिजोरम बोर्ड कक्षा 12वीं के विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम के परिणाम 21 मई को दोपहर 12 बजे घोषित किए जाएंगे. जो उम्मीदवार कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एमबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर स्कोर देख सकते हैं. रिजल्ट का लिंक mbseonline.com पर भी उपलब्ध होगा. छात्रों को अपने स्कोर या मार्कशीट को ऑनलाइन एक्सेस करने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक परिणाम पोर्टल पर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदान करना होगा.
MBSE HSSLC Result 2024: ऐसे जांच करें रिजल्ट
स्टेप 1: एमबीएसई की आधिकारिक साइट mbse.edu.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध मिजोरम एमबीएसई एचएसएसएलसी परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
स्टेप 5: परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें.
स्टेप 6: आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2024 आज होगा घोषित, यहां जानें एसएमएस से कैसे देखें परिणाम
ICAI CA Foundation & Inter Sept 2024 exam dates जारी, ऐसे करें चेक
MBSE HSSLC Result 2024: एसएमएस के माध्यम से कैसे जांचें रिजल्ट
स्टेप 1: अपने मोबाइल इनबॉक्स पर MBSE12 टाइप करें
स्टेप 2: टेक्स्ट को 5676750 पर भेजें
स्टेप 3: आपको परिणाम एसएमएस के रूप में प्राप्त होंगे
छात्रों को परिणाम की घोषणा के कुछ दिनों के भीतर अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल एमबीएसई 12वीं मार्कशीट 2024 एकत्र करने की आवश्यकता होगी. स्कूल तदनुसार उन्हें सूचित करेंगे.
एमबीएसई 10वीं परिणाम 2024 घोषित
मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने पहले ही एमबीएसई एचएसएलसी परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है, कुल 18,561 छात्रों ने भाग लिया और उनमें से 13,618 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसके परिणामस्वरूप कुल उत्तीर्ण दर 73.37% रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










