JEE Main 2024 Paper 2 Result जारी, इस छात्रा ने हासिल किए आर्किटेक्चर पेपर में हासिल किए 100 एनटीए स्कोर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 May 2024 9:33 AM

विज्ञापन

JEE Main 2024 Paper 2 Result out

JEE Main 2024 Paper 2 Result out: संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main 2024 Paper 2) के अंतिम अंक रविवार, 19 मई को जारी किए गए. इस साल, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) बीआर्क और बीप्लानिंग में दो-दो छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.

विज्ञापन

JEE Main 2024 Paper 2 Result Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Mains) 2024 पेपर 2 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. जो उम्मीदवार 12 अप्रैल, 2024 को आयोजित सत्र 2 पेपर 2 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अब अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं, और अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके एनटीए के पोर्टल पर अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

JEE Main 2024 Paper 2 Result Out: जेईई मेंस पेपर 2 का रिजल्ट ऐसे देखें

छात्र जेईई मेन 2024 सत्र 2 पेपर 2 स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं.
जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in 2024 पर जाएं
होमपेज पर जेईई मेन 2024 सेशन 2 पेपर 2 स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करें
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें
जेईई मेन पेपर 2 स्कोर कार्ड 2024 प्रदर्शित किया जाएगा
भविष्य के संदर्भ के लिए जेईई मेन्स पेपर 2 परिणाम डाउनलोड करें

ICAI CA Foundation & Inter Sept 2024 exam dates जारी, ऐसे करें चेक 

BSE Class 10th Result 2024 इस दिन तक हो सकती है अनाउंस, ऐसे कर सकेगें चेक

RBSE 10th, 12th Result 2024 की डेट्स जल्द होगी अनाउंस, ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

JEE Main 2024 Paper 2 Result Out: इन छात्रों का स्कोर शानदार

परीक्षा का संचालन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने बताया कि इस साल, दो-दो छात्रों ने बीआर्क और बीप्लानिंग में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. झारखंड से सुलग्ना बसाक और तमिलनाडु से मुथु आर ने आर्किटेक्चर पेपर में 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया है, जबकि आंध्र प्रदेश से कोलासानी साकेत प्रणव और कर्नाटक से अरुण राधाकृष्णन ने प्लानिंग पेपर में 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है.

JEE Main 2024 Paper 2 Result Out: कब आयोजित हुई थी परीक्षा

जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा का पहला सत्र 24 जनवरी को और दूसरा सत्र 12 अप्रैल को आयोजित किया गया था. दोनों सत्रों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए, एनटीए ने रैंकिंग के लिए दो अंकों में से सर्वश्रेष्ठ को माना. एजेंसी ने कहा कि दोनों सत्रों के लिए 99086 आम उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 71009 ने परीक्षा दी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola