MBOSE SSLC Result 2025 Declared: मेघालय बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट जारी, यहां सबसे पहले देखें

स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (Bihar Board Class 10th Exam 2026)
MBOSE SSLC Result 2025 Declared: मेघालय बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर देख सकते हैं. रिजल्ट सबसे पहले ऑनलाइन उपलब्ध है. छात्र मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की तैयारी शुरू कर सकते हैं.
MBOSE SSLC Result 2025 Declared: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) या कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट mbose.in mboseresults.in और megresults.nic.in पर अपने अंक देख सकते हैं.
MBOSE SSLC Result 2025: रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट
- mbose.in
- mboseresults.in
- megresults.nic.in
यह भी पढ़ें- CBSE Exam 2025: सीबीएसई ने इन स्टूडेंट्स के लिए जारी की 10वीं-12वीं की नई डेटशीट, देख लें परीक्षाओं की तारीख
MBOSE SSLC Result 2025 Declared: कैसे चेक करें?
MBOSE SSLC Result 2025 Declared: कैसे चेक करें के बारे में यहां बताया गया है-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mbose.in या megresults.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर ‘मेघालय बोर्ड कक्षा 10 बोर्ड परिणाम 2025’ शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें
- एक नया पेज खुलेगा, अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें
- आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद, ‘सबमिट’ पर क्लिक करें
- आपका मेघालय SSLC परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा
- अपना परिणाम देखें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें.
इतना रहा पासिंग प्रतिशत (MBOSE SSLC Result 2025 Declared)
मेघालय बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में लगभग 60,000 छात्रों ने हिस्सा लिया. इस बार कुल पास प्रतिशत 87.10 प्रतिशत रहा. यह प्रतिशत राज्य की शैक्षणिक प्रगति को दर्शाता है. बेहतर परिणामों ने छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के सहयोग को सफल बनाया है.
कब हुई थी परीक्षा? (MBOSE SSLC Result in Hindi)
मेघालय बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक हुई थी. यह परीक्षा हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी. मेघालय बोर्ड की 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. अगर किसी छात्र को किसी एक विषय में भी 33% से कम अंक मिलते हैं, तो उसे उस विषय में फेल माना जाएगा.
यह भी पढ़ें- Rajasthan Pashu Parichar Result 2025: राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती का रिजल्ट जारी, चेक करने का आसान तरीका यहां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




