जारी होने वाला है झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक

Published by :Ravi Mallick
Published at :16 Apr 2026 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
JAC 9th Result 2026

स्कूल स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

JAC 9th Result 2026: झारखंड बोर्ड 9वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 9वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

विज्ञापन

JAC 9th Result 2026: झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो बोर्ड मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी करता रहा है. इस साल अप्रैल में ही रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.

ऐसे चेक करें JAC 9th Result 2026

  • सबसे पहले jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर JAC 9th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें.

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

झारखंड बोर्ड 9वीं में पास होकर 10वीं में प्रमोट होने के लिए छात्रों को न्यूनतम आवश्यक अंक हासिल करना जरूरी है. बोर्ड के नियमों के अनुसार हर छात्र को थ्योरी परीक्षा में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. अगर किसी विषय में इससे कम अंक आते हैं तो छात्र को उस विषय में असफल माना जा सकता है.

JAC 11th Result Declared: कैसा रहा 11वीं का रिजल्ट?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से हाल ही में 11वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया गया है. इसमें कुल 99.12 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं. इस परीक्षा में 3134 परीक्षार्थी असफल रहे. इस रिजल्ट के बाद अब 9वीं बोर्ड के छात्रों की नजर अपने नतीजों पर टिकी हुई है.

झारखंड बोर्ड के मुताबिक 11वीं की परीक्षा में 3.58 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे और उनमें से 3.55 लाख से अधिक सफल रहे. बता दें कि झारखंड बोर्ड 11वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थीं.

यह भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 11वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 99.12% छात्र हुए पास

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola