झारखंड बोर्ड 8वीं में रांची जिला नंबर 1, देखें जिलेवार पास प्रतिशत

Published by : Ravi Mallick Updated At : 16 Apr 2026 4:07 PM

विज्ञापन

स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

JAC 8th District Wise Result 2026: झारखंड बोर्ड 8वां का रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार रांची जिला पूरे राज्य में नंबर 1 पर रहा है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार, रांची का पास प्रतिशत 96.80 रहा, जो राज्य में सबसे ज्यादा है.

विज्ञापन

JAC 8th District Wise Result 2026: झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा में कुल 93.31 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. बोर्ड के आंकड़ों से साफ है कि इस बार छात्रों ने पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है. झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा (JAC Board 8th Exam 2026) में रांची के बाद हजारीबाग और कोडरमा जैसे जिलों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. आइए जिलेवार पास प्रतिशत चेक कर सकते हैं.

JAC 8th Result जिलेवार पास प्रतिशत

जिलानामांकित छात्रपास छात्रपास प्रतिशत
रांची353413420996.80%
गुमला163431476290.33%
लोहरदगा8556771790.19%
सिमडेगा8767792590.40%
खूंटी7610656586.27%
हजारीबाग274502648196.47%
गिरिडीह489804532792.54%
धनबाद314662968994.35%
चतरा214592008893.61%
बोकारो231772178593.99%
कोडरमा127741234596.64%
रामगढ़118051120594.92%
पलामू364463459294.91%
गढ़वा251382358893.83%
लातेहार136821260592.13%
दुमका216822027793.52%
देवघर285022617391.83%
साहिबगंज211821916190.46%
पाकुड़149241355190.80%
गोड्डा228752177095.17%
जामताड़ा141321264489.47%
पूर्वी सिंहभूम241902263693.58%
पश्चिमी सिंहभूम247602249290.84%
सरायकेला-खरसावां149271406094.19%

JAC Board में लड़कियों ने फिर मारी बाजी

झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा (JAC 8th Result 2026) में इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है. जारी आंकड़ों के मुताबिक लड़कियों का पास प्रतिशत 93.70 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.89 दर्ज किया गया.

कुल मिलाकर 5.29 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा के लिए नामांकन कराया था, जिनमें से 5.16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 4.81 लाख से ज्यादा पास हुए. पिछले साल कुल पास प्रतिशत 94.46 था, ऐसे में इस बार रिजल्ट थोड़ा नीचे जरूर गया है, लेकिन फिर भी प्रदर्शन मजबूत रहा है.

यह भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 11वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 99.12% छात्र हुए पास

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola