वेबसाइट, SMS या डिजिलॉकर? जानें CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट कहां से चेक करें

सीबीएसई स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो
CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना मार्कशीट चेक कर सकेंगे. जानें SMS और Digilocker से 12वीं बोर्ड का रिजल्ट कैसे देख सकेंगे.
CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कल यानी 15 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है. अब स्टूडेंट्स 12वीं क्लास के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है. ऐसे में अक्सर रिजल्ट वाले दिन भारी ट्रैफिक होने के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है. लेकिन अब कई ऑप्शन है, जिससे आप आसानी से अपना मार्कशीट देख सकेंगे.
CBSE 12th Result 2026: किन वेबसाइट्स पर नजर रखें?
CBSE अपना रिजल्ट ऑफिशियल पोर्टल्स पर ही जारी करता है. नीचे दिए गए इन लिंक पर जाकर आप अपना 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं-
- cbseresults.nic.in
- results.cbse.nic.in
- cbse.gov.in
CBSE 12th Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट चेक कैसे करें?
- सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर CBSE Class 12 Results 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब आप रोल नंबर डालें.
- फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
वेबसाइट न चले तो DigiLocker है बेस्ट ऑप्शन
डिजिटल मार्कशीट देने के लिए DigiLocker एक बेस्ट ऑप्शन है. यह पूरी तरह सुरक्षित और सरकारी ऐप है.
- सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या इसकी वेबसाइट पर जाएं.
- अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
- Education सेक्शन में जाकर CBSE को चुनें.
- यहां Class XII Marksheet पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
SMS के जरिए भी देख सकते हैं CBSE 12th Result 2026
अगर आपके इलाके में इंटरनेट की स्पीड कम है या आपके पास स्मार्टफोन नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपना स्कोर जान सकते हैं.
- फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें CBSE12 <स्पेस> रोल नंबर.
- इसे बोर्ड द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नंबर पर भेज दें.
- कुछ ही देर में आपको रिजल्ट दिखाई देगा.
यह भी पढ़ें: जल्द जारी होगा UP बोर्ड रिजल्ट, इन आसान स्टेप्स से देख पाएंगे मार्कशीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




