आज जारी होगा ICSE और ISC बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना मार्कशीट

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)
ICSE ISC Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन आज सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने वाला है. छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर देख सकेंगे. नीचे दिए गए इन स्टेप्स से आप आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
ICSE ISC Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज ICSE (क्लास 10वीं) और ISC (क्लास 12वीं) का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी करने वाला है. लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है. नीचे दिए इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना रिजल्ट (CISCE ICSE ISC Result 2026) मिनटों में चेक कर सकते हैं.
ICSE ISC Result 2026: कब और कहां देखें रिजल्ट?
CISCE बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद साइट पर ट्रैफिक ज्यादा हो सकता है, इसलिए थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है. रिजल्ट के साथ ही मार्कशीट भी ऑनलाइन उपलब्ध होगी, जिसे आप डाउनलोड करके रख सकते हैं.
ऐसे करें अपना ICSE ISC Result 2026 चेक
- CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाएं.
- ICSE Result 2026 या ISC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना Unique ID, Index Number और Captcha Code डालें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- रिजल्ट आने के बाद उसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर ले लें.
पास होने के लिए कितने नंबर है जरूरी?
ICSE और ISC बोर्ड में पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स लाना जरूरी होता है. अगर कोई स्टूडेंट एक या दो विषय में कम नंबर से फेल होता है, तो उसे कम्पार्टमेंट या इम्प्रूवमेंट एग्जाम का मौका भी मिल सकता है.
रिजल्ट के बाद क्या करें?
रिजल्ट (ICSE ISC Result 2026) आने के बाद कई स्टूडेंट्स कंफ्यूज हो जाते हैं कि आगे क्या करना है. यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं:
10वीं के बाद स्ट्रीम चुनना
अगर आपने ICSE (10वीं) पास की है, तो अब आपको साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में से स्ट्रीम चुननी होगी. अपने इंटरेस्ट और करियर गोल के हिसाब से डिसीजन लेना चाहिए, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो.
12वीं के बाद करियर प्लान
ISC (12वीं) के स्टूडेंट्स के लिए ये समय बहुत अहम है. आप ग्रेजुएशन, प्रोफेशनल कोर्स या कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी शुरू कर सकते हैं.
कम नंबर आए तो क्या करें?
अगर आपके नंबर उम्मीद से कम आए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप री-चेकिंग या री-इवैल्युएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही कम्पार्टमेंट या इम्प्रूवमेंट एग्जाम का ऑप्शन भी होता है.
यह भी पढ़ें: CUET UG के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










