ICAI CA Result: आज जारी होगा सीए परीक्षा का परिणाम, इन 5 स्टेप्स की मदद से चेक करें रिजल्ट
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Nov 2025 10:49 AM
ICAI सी परीक्षा रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
ICAI CA Result Today: सीए फाइनल (CA Final) और इंटर परीक्षा (Inter Exam) का रिजल्ट दोपहर 2 बजे और सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट (CA Foundation Exam Result) शाम 5 बजे के करीब जारी किया जाएगा. आइए, जानते हैं 5 आसान स्टेप (Easy Steps) में रिजल्ट कैसे चेक करें.
ICAI CA Result Today: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) अब से कुछ ही देर में रिजल्ट जारी कर सकता है. सीए फाइनल (CA Final) और इंटर परीक्षा (Inter Exam) का रिजल्ट दोपहर 2 बजे और सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट (CA Foundation Exam Result) शाम 5 बजे के करीब जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर देख सकते हैं.
ICAI CA Result 2025 Websites to Check: नोट कर लें ये काम की वेबसाइट
- icai.nic.in
- icai.org
- caresults.icai.org
ICAI CA Result: इन 5 स्टेप्स की मदद से चेक करें रिजल्ट
- स्टेप 1: सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं और रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें.
- स्टेप 2: यहां Intermediate और Final में से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- स्टेप 3: अपना रोल नंबर, पीन और रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें.
- स्टेप 4: कैप्चा कोड डालें और सबमिट करें.
- स्टेप 5: इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा, इसे डाउनलोड कर लें.
ICAI CA Result FAQs: सीए परीक्षा से जुड़े सवाल-जवाब
CA का रिजल्ट कैसे चेक करें?
CA का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाना होता है. वहां “CA Result” लिंक पर क्लिक करें, फिर अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालें. इसके बाद सबमिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.
सीए मार्क्स कैसे चेक करें?
सीए मार्क्स चेक करने के लिए ICAI की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें और “Check Result” सेक्शन में जाएं. रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक करें.
CA परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?
CA परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% औसत अंक होना जरूरी है. यानी हर विषय में पास होना और ओवरऑल 50 प्रतिशत स्कोर करना अनिवार्य है तभी उम्मीदवार को पास घोषित किया जाता है.
CA परीक्षा का टोटल मार्क्स कैसे चेक करें?
CA परीक्षा के टोटल मार्क्स जानने के लिए रिजल्ट पेज पर प्रत्येक पेपर के अंक दिए होते हैं जिन्हें जोड़कर कुल अंक निकलते हैं. ICAI की वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद आपकी मार्कशीट में सब्जेक्ट वाइज और ओवरऑल टोटल मार्क्स दोनों दिखाई देते हैं.
सीए का कोर्स कितने साल का होता है?
सीएक का कोर्स पूरा करने में लगभग 5 साल लगते हैं.
यह भी पढ़ें- बढ़ी क्लैट परीक्षा के लिए लास्ट डेट, अब 7 नवंबर तक करें Apply
यह भी पढ़ें- ICAI CA Final Result: आज जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










