CLAT Exam 2026: क्लैट परीक्षा के लिए लास्ट डेट आज, जानें कब होगी परीक्षा

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Nov 2025 1:13 PM

विज्ञापन

क्लैट परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

CLAT Exam Registration Last Date Extended: CNLU ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 परीक्षा के लिए लास्ट डेट बढ़ा दी है. ऐसे में क्लैट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास एक और मौका है. वे अब 7 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले यहां जरूरी डिटेल्स देखें. 

विज्ञापन

CLAT Exam Registration Last Date Extended: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 परीक्षा के लिए लास्ट डेट बढ़ा दी है. ऐसे में क्लैट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास एक और मौका है. वे अब 7 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले यहां जरूरी डिटेल्स देखें. 

CLAT Exam Last Date: 7 नवंबर तक करें अप्लाई 

क्लैट परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स 7 नवंबर 2025 11:59 तक अप्लाई कर सकते  हैं. इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को यूजी और पीजी लेवल लॉ कोर्स में एडमिशन मिलेगा. 

CLAT Exam Date: कब होगी परीक्षा? 

क्लैट परीक्षा 2025 में दिसंबर में आयोजित की जाएगी. परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी. 

CLAT UG Exam Eligibility: क्लैट यूजी परीक्षा के लिए योग्यता 

क्लैट यूजी परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास 10+2 की डिग्री होनी चाहिए. जनरल के लिए पासिंग 45 प्रतिशत की अनिवार्यता तय की गई है. वहीं SC/ST/PwD कैटेगरी के लिए 40 प्रतिशत की अनिवार्यता तय की गई है. 2026 में 12वीं देने वाले स्टूडेंट भी अप्लाई कर सकते हैं. किसी भी उम्र के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए कोई मैक्सिमम ऐज लिमिट नहीं निर्धारित की गई है. 

CLAT PG Exam Eligibility: क्लैट पीजी परीक्षा के लिए योग्यता 

ऐसे कैंडिडेट्स जिनके पास 50 प्रतिशत अंकों के साथ LLB की डिग्री है, वे इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं. वहीं SC/ST/PwD कैटेगरी के लिए 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य है. ऐसे कैंडिडेट्स जो LLB के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए कोई मैक्सिमम ऐज लिमिट नहीं निर्धारित की गई है. 

यह भी पढ़ें- JEE Main Exam Centre: अब 39 और अधिक शहरों में होगी जेईई मेन परीक्षा, देखें योग्यता और एग्जाम डेट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola