JEE Main Exam Centre: अब 39 और अधिक शहरों में होगी जेईई मेन परीक्षा, देखें योग्यता और एग्जाम डेट
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Nov 2025 8:22 AM
जेईई परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
JEE Main Exam Centre: 2026 में जेईई मेन परीक्षा जनवरी में होगी. इस बार जेईई मेन परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर बढ़ाए गए हैं. परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट (JEE Main Registration Last Date) 27 नवंबर 2025 है. आइए, जानते हैं परीक्षा को लेकर जरूरी बातें.
JEE Main Exam Centre: जेईई मेन की परीक्षा जनवरी महीने में होगी. इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी है. वहीं इस बार जेईई मेन परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर बढ़ाए गए हैं. जेईई मेन परीक्षा 2026 का आयोजन 39 और अधिक शहरों में होगा. जेईई मेन परीक्षा बीटेक, बीआर्क जैसे कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आइए इससे पहले सभी जानकारी हासिल कर लें.
JEE Main Exam Centre: एग्जाम सेंटर की संख्या बढ़ाई गई
जेईई मेन परीक्षा 2026 के लिए सेंटर बढ़ाए गए हैं. NTA ने इस साल एग्जाम सेंटर (JEE Main Exam Centre) की संख्या 284 से बढ़ाकर 323 कर दी है. इसके अलावा परीक्षा को लेकर कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है. परीक्षा पुराने तरीके से ही होगी.
JEE Main Last Date: जेईई मेन के लिए लास्ट डेट
एनटीए ने जेईई मेन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 31 अक्टूबर 2026 से शुरू कर दिए हैं. बीटेक और बीआर्क कोर्सेज में एडमिशन पाने के लिए छात्र jeemain.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई करें. अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 नवंबर 2025 है.
JEE Main Exam FAQs: जेईई मेन परीक्षा को लेकर कुछ सवाल-जवाब
JEE Main Exam Pattern: क्या एग्जाम पैटर्न में बदलाव होगा?
नहीं, इस बार के जेईई मेन परीक्षा के एग्जाम पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा. प्रश्नों की संख्या पहले जितनी ही होगी.
क्या दो सेशन में होगी जेईई मेन परीक्षा?
NTA की जेईई मेन परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जाती है. पहले सत्र की परीक्षा जनवरी महीने में होगी और दूसरे सत्र की परीक्षा अप्रैल महीने में होगी.
कब होगी जेईई मेन परीक्षा?
जेईई मेन 2026 सेशन 1 के एग्जाम 21 से 30 जनवरी तक और सेशन 2 के एग्जाम 1 से 10 अप्रैल तक होंगे.
क्या है जेईई मेन 2026 की योग्यता
जेईई मेन 2026 परीक्षा में अप्लाई करने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने 2024 या 2025 में कक्षा 12वीं पास की है या 2026 में 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
क्या सिर्फ पीसीएम स्ट्रीम वाले छात्र ही जेईई मेन परीक्षा दे सकते हैं?
हां, जेईई मेन परीक्षा देने के लिए छात्रों का 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय से पढ़ना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- JEE Main 2026 के लिए फ्री कोचिंग, 40 दिनों में IIT से करें क्रैश कोर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










