JEE Main 2026 के लिए फ्री कोचिंग, 40 दिनों में IIT से करें क्रैश कोर्स
Published by : Ravi Mallick Updated At : 31 Oct 2025 7:03 PM
JEE Main 2026 के लिए फ्री कोचिंग
JEE Main 2026 Free Coaching: जेईई मेन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काम की खबर है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर (IIT Kanpur) की तरफ से जेईई मेन की फ्री कोचिंग ऑफर की जा रही है. आईआईटी कानपुर जेईई मेन की तैयारी के लिए 40 दिनों का फ्री ऑनलाइन क्रैश कोर्स करा रहा है.
JEE Main 2026 Free Coaching: जेईई मेन 2026 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है. अब बिना कोचिंग फीस दिए आप IIT Kanpur से सीधी गाइडेंस पा सकते हैं. दरअसल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर ने शिक्षा मंत्रालय की SATHEE (Self-Assessment Test and Help for Entrance Exams) पहल के तहत 40 दिन का फ्री ऑनलाइन क्रैश कोर्स लॉन्च किया है. यह कोर्स खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो JEE Main 2026 की तैयारी को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं.
JEE Main 2026 Free Coaching 1 नवंबर से शुरू
JEE Main के लिए यह फ्री कोर्स 1 नवंबर से शुरू हो चुका है और इसका मकसद छात्रों की कॉन्सेप्ट क्लैरिटी बढ़ाना और परीक्षा में बेहतर परफॉर्मेंस दिलाना है. यह 40 दिनों का क्रैश कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन होगा, ताकि देशभर के छात्र बिना किसी परेशानी के इससे जुड़ सकें.
इस कोर्स की खास बात यह है कि इसे IITians खुद पढ़ा रहे हैं. इसमें लाइव और रिकॉर्डेड दोनों तरह के इंटरैक्टिव सेशन होंगे. स्टूडेंट्स को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक फ्री में डाउट-क्लियरिंग और मेंटरशिप सपोर्ट मिलेगा. साथ ही मोटिवेशनल सेशन भी होंगे जो छात्रों को परीक्षा के दबाव से निपटने में मदद करेंगे.
AI से होगी परफॉर्मेंस एनालिसिस
SATHEE प्लेटफॉर्म में एक यूनिक फीचर है AI-बेस्ड परफॉर्मेंस एनालिटिक्स. इसके जरिए छात्रों की प्रगति पर नजर रखी जाएगी. यह सिस्टम बताता है कि कौन से टॉपिक कमजोर हैं और किस हिस्से पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. यानी अब हर छात्र अपने कमजोर पॉइंट्स को पहचानकर खुद को सुधार सकेगा.
SATHEE प्लेटफॉर्म सिर्फ JEE Main तक सीमित नहीं है. इसके जरिए छात्र NEET, CUET, CLAT, ICAR, SSC, RRB और IBPS जैसे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं. यह प्लेटफॉर्म नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के अनुसार मल्टीलिंगुअल और इन्क्लूसिव लर्निंग को बढ़ावा देता है.
यह भी पढ़ें: टॉप MBA कॉलेज में चाहिए एडमिशन, इस तरह करें कैट परीक्षा की तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










