ePaper

ICAI CA Final Result: आज जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Updated at : 03 Nov 2025 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
ICAI CA Result Today

ICAI CA रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

ICAI CA Final Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) आज यानी कि 3 नवंबर 2025 जारी करेगा. एक रिजल्ट दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा और एक रिजल्ट 5 बजे जारी किया जाएगा. आइए, जानते हैं रिजल्ट कहां और कैसे देखें.

विज्ञापन

ICAI CA Final Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) आज यानी कि 3 नवंबर 2025 को सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. सीए फाइनल (CA Final) और इंटर परीक्षा (Inter Exam) का रिजल्ट दोपहर 2 बजे और सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट (CA Foundation Exam Result) शाम 5 बजे के करीब जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर देख सकते हैं.  

ICAI CA

ICAI CA Final Result Steps To Check: कैसे चेक करें रिजल्ट? 

  • सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं और रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें. 
  • यहां Intermediate और Final में से संबंधित लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना रोल नंबर, पीन और रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें. 
  • कैप्चा कोड डालें और सबमिट करें. 
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा. 
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

ICAI ने याद दिलाई पात्रता की शर्तें

आईसीएआई ने कहा कि उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत और समूह में कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ‘उत्कृष्टता के साथ उत्तीर्ण’ का दर्जा दिया जा सकता है.

ICAI CA Exam: कब हुई थी परीक्षा?

सीए इंटरमीडिएट परीक्षाएं 4 से 15 सितंबर तक आयोजित की गईं थीं. वहीं सीए फाइनल परीक्षाएं 3 से 14 सितंबर तक आयोजित की गईं और सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 16, 18, 20 और 22 सितंबर को आयोजित की गईं.

यह भी पढ़ें- JEE Main Exam: इस बार जेईई परीक्षा में मिलेगा वर्चुअल कैलकुलेटर, स्क्रीन को कर सकेंगे Zoom 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola