ePaper

IBPS PO Main Result Out: आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, यहां से करें डाउनलोड

Updated at : 31 Jan 2025 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
IBPS PO Main Result 2024 Out

IBPS PO Main Result 2024 Out

IBPS PO Main Result Out: आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी हो चुके हैं, उम्मीद्वार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

IBPS PO Main Result Out: आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने जारी कर दिया है. ये रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर उपलब्ध हैं. परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को नीचे दिए गए स्टेप्स से चेक कर सकते हैं. यह रिजल्ट 31 जनवरी से 7 फरवरी, 2025 तक ही वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. इस समय सीमा के अंदर ही उम्मीदवार अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं.

कैसे चेक करें IBPS PO मुख्य परीक्षा का परिणाम ?

  • सबसे पहले ibps.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको रिजल्ट का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • आपके स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी, उसमें अपने ला्ॅगिन डिटेल्स भरें.
  • सब्मिट पर क्लिक करें.
  • आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.

कब हुई थी परीक्षा ?

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 19 और 20 अक्टूबर, 2024 को आयोजित की थी. इसके बाद 21 नवंबर, 2024 को परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए थे. फिर, मुख्य परीक्षा 30 नवंबर, 2024 को हुई थी. अब मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें परीक्षार्थी वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

कितने पदें भरे जाएंगे ?

आईबीपीएस पीओ 2024 भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 4,455 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इस भर्ती के लिए पंजीकरण 1 अगस्त, 2024 से शुरू हुआ था, और उम्मीदवारों को 21 अगस्त, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय दिया गया था. इसके अलावा, हाल ही में आईबीपीएस ने इस साल होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है, जो उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

Also Read: CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन का अंतिम मौका, तुरंत कर लें अप्लाई

Also Read: Success Story: बिहार के लाल का परमाणु ऊर्जा विभाग में हुआ चयन, सैलरी जानकर दंग रह जाएंगे आप

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola