CBSE 10th Result 2026: CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, इन वेबसाइट पर चेक करें
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Apr 2026 4:47 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
CBSE 10th Result 2026: CBSE ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया है. आप इसे इस खबर में बताए गए तरीके से देख सकते हैं.
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल पेज पर जाएं. साथ ही हम आपको तीन वेबसाइट बताएंगे, जहां आप सबसे पहले अपना CBSE Board 10th Result 2026 देख सकते हैं.
इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक देखने को मिलता है, जिससे साइट स्लो या क्रैश भी हो सकती है. इसलिए एक से ज्यादा ऑप्शन रखना जरूरी है. ऐसे में आप इन वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
कैसे चेक करें CBSE 10th Board Result?
- सबसे पहले किसी एक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर “CBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें.
कब हुई थी CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा?
CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 के बीच किया गया था. इस परीक्षा में 25 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है.
रिजल्ट जारी होने के बाद होगी दूसरे टर्म की परीक्षा
CBSE ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके बाद सेकंड टर्म की परीक्षा होगी. ऐसे स्टूडेंट्स जिनका पहली बार में रिजल्ट अच्छा नहीं है. वे दूसरी बार बोर्ड एग्जाम दे सकते हैं. दूसरी बार बोर्ड एग्जाम 15 मई से 1 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 16 सालों में सबसे शानदार, झाबुआ जिले ने किया टॉप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










