Bihar CHO Result 2025: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें आगे का प्रोसेस

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 11 Aug 2025 11:30 AM

विज्ञापन

Bihar CHO Result 2025

Bihar CHO Result 2025: बिहार में हेल्थ ऑफिसर के रूप में काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए ये काम की खबर है. SHSB की ओर से CHO की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar CHO Result 2025: बिहार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है. राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार (SHSB) की ओर से CHO की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Bihar CHO Result 2025: 5000 से अधिक कैंडिडेट्स हुए सेलेक्ट

जारी रिजल्ट के अनुसार, कुल 5272 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. सीएचओ परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस रिजल्ट का परीक्षार्थियों को बेसब्री से इंतजार था. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करके देख सकते हैं. 

Bihar CHO Result 2025: रिजल्ट जारी होने के बाद की प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा में जितने कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 अगस्त 2025 से स्टार्ट होगा. ऐसे में 11 अगस्त तक अपने सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें. वहीं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ ही काउंसलिंग की डेट भी आ जाएगी. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in देखें.

Bihar CHO Result 2025 Steps To Check: रिजल्ट कैसे देखें 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं 
  • यहां लॉगिन क्रेडेंशियल्स और जन्म तिथि आदि डालें और क्लिक करें 
  • इसके बाद रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा 
  • इसे डाउनलोड कर लें 

यह भी पढ़ें- SBI PO Prelims Result 2025: बस कुछ देर का इंतजार, जल्द आ सकता है रिजल्ट, ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें- बिना परीक्षा हर महीने 40000 कमाने का मौका, SSC ने जारी की शानदार भर्ती 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन