बिना परीक्षा हर महीने 40000 कमाने का मौका, SSC ने जारी की शानदार भर्ती
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Aug 2025 4:10 PM
SSC Jobs
SSC Jobs: एसएससी ने जबरदस्त भर्ती निकाली है. यह युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. एसएससी की इस भर्ती के लिए 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत छात्रों को परीक्षा देने की जरूरत नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं भर्ती संबंधित डिटेल्स.
SSC Jobs: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जबरदस्त नौकरी की भर्ती निकाली है. दिलचस्प बात ये है कि इस भर्ती के लिए किसी तरह की परीक्षा देने की जरूरत नहीं है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है.
SSC Jobs Last Date: कब तक कर सकते हैं आवेदन
आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 05 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. यह युवाओं के लिए अच्छा मौका है. आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू हुई थी.
SSC Jobs Age Limit: आयु सीमा
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु: 35 वर्ष
आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी
SSC Jobs Selection Process: बिना किसी परीक्षा के होगा चयन
एसएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन बिना किसी लिखित परीक्षा के होगा. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन करें.
SSC Job Salary: 40000 मिलेगी सैलरी
ऐसे उम्मीदवार जिनका चयन इन पदों पर होगा, उन्हें सैलरी के तौर पर शुरुआती सैलरी 40,000 प्रति महीने दी जाएगी. वहीं कार्य प्रदर्शन ठीक रहने पर अनुबंध को एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है. ऐसे में वेतन में 5 प्रतिशत की वृद्धि होगी.
यह भी पढ़ें- UPSC ने जारी की लिस्ट, Shakti Dubey समेत इन सभी Toppers ने IPS और IFS को ठुकराकर चुनी ये सेवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










