Bihar Board 10th Result 2026: सिमुलतला की पुष्पांजलि ने 10वीं बोर्ड में मारी बाजी, देखें पहले 10 टॉपर्स के नाम

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 29 Mar 2026 3:21 PM

विज्ञापन
बिहार बोर्ड रिजल्ट की सांकेतिक फोटो

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में रिजल्ट जारी किया गया. साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में रिजल्ट जारी किया गया. साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई. इस बार बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. सिमुलतला की पुष्पांजलि और वैशाली जिले की शबरीन परवीन ने प्रथम स्थान हासिल किया है. दोनों ही टॉपर ने 98.4 प्रतिशत मार्क्स के साथ टॉप किया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

यहां देखें BSEB 10th Topper 2026 के नाम

इस बार दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से रैंक-1 हासिल किया है.

जिलानाममार्क्सप्रतिशत
सिमुलतलापुष्पांजलि49298.4%
वैशालीशबरीन परवीन49298.4%

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का पासिंग प्रतिशत

इस बार बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 2026 में कुल 15,10,928 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनमें से कुल 12,35,743 छात्र पास हुए हैं. छात्रों का पासिंग प्रतिशत 6,01,390 रहा. वहीं छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 6,34,53 है. कुल पासिंग प्रतिशत 81. 79 है.

Bihar Board Topper 2026: देखें टॉप 10 में आने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट

सीरियल नंबररैंकजिलानाममार्क्सप्रतिशत
11जमुईपुष्पांजलि कुमारी49298.4%
21वैशालीसबरीन परवीन49298.4%
32बेगूसरायनाहिद सुल्ताना48997.8%
43बक्सरअनुपा कुमारी48897.6%
53बेगूसरायओम कुमार48897.6%
64समस्तीपुरज्योति कुमारी48797.4%
74बांकाअनुभव कुमार48797.4%
84पूर्णियाअंश राज48797.4%
95बेगूसरायप्रेरणा कुमारी48697.2%
105भोजपुरनसरीन परवीन48697.2%

किन वेबसाइट पर देखें बिहार बोर्ड रिजल्ट?

  • biharboardonline.bihar.gov.in,
  • results.biharboardonline.com
  • bsebexam.com
  • matricbiharboard.com

कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट?

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “BSEB 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • फ्यूचर के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें

बिहार बोर्ड 2025 का पासिंग प्रतिशत

पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा में कुल मिलाकर 15,58,077 स्टूडेंट्स में से 12,79,294 छात्र पास हुए थे. टोटल 123 स्टूडेंट्स टॉप 10 में रहे थे. इनमें से 3 ने रैंक 1 हासिल किया है.

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 टॉपर्स (रैंक 1)

बिहार बोर्ड 2025 में रैंक 1 में हासिल करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट

रैंकछात्र का नामअंकप्रतिशत
1साक्षी कुमारी48997.89%
1अंशु कुमारी48997.89%
1रंजन वर्मा48997.89%

यह भी पढ़ें- रोल नंबर से ऐसे करें बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट चेक, जानें पूरी प्रक्रिया

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन