Bihar Board 10th Result 2025 Record: पलट गई बाजी, बिहार बोर्ड में लड़कियों से आगे निकले लड़के, टॉप 10 में 7 ब्वॉयज

Published by : Ravi Mallick Updated At : 29 Mar 2025 1:38 PM

विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2025

Bihar Board 10th Result 2025 Record: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2025 Record: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया है. इस साल बिहार बोर्ड ने दसवीं में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. पिछले कई सालों से बिहार बोर्ड 10वीं में टॉपर लिस्ट में जाए तो लड़कियां रहती थीं. हालांकि इस साल टॉप टेन में 10 लड़कों का नाम है.

Bihar Board 10th Result 2025 Toppers List

क्रम संख्याछात्र का नामरिजल्ट (%)
1साक्षी कुमरी97.8%
2अंशु कुमारी97.8%
3रंजन वर्मा97.8%
4पुनीत कुमार सिंह97.6%
5सचिन कुमार97.6%
6प्रियांशु राज97.6%
7मोहित कुमार97.4%
8सूरज कुमार पांडे97.4%
9खुशी कुमारी97.4%
10प्रियांशु रंजन97.4%

Bihar Board 10th Pass Percentage: कितने छात्र हुए पास?

बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम में पूरे राज्य में टॉप 10 में 123 स्टूडेंट्स ने अपना स्थान प्राप्त किया है. इनमें 60 छात्राएं और 63 छात्र शामिल हैं. इनमें से भी 2 छात्राओं और 1 छात्र ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. इसमें से फर्स्ट डिविशन में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या कुल 15.68 लाख विद्यार्थियों में से 4,70,845 है.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन