AIIMS INI का रिजल्ट हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Dec 2025 7:12 PM

विज्ञापन

AIIMS INI SS Result 2025 OUT: एम्स ने जनवरी 2026 सत्र के लिए आयोजित INI-SS परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. 22 नवंबर 2025 को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब सीधे ऑनलाइन अपनी क्वालिफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- aiimsexams.ac.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

AIIMS INI SS Result 2025 OUT: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए INI-SS (Institute of National Importance Super-Speciality) एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने 22 नवंबर 2025 को यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं. AIIMS ने रोल नंबर वाइज लिस्ट जारी की है, जिसे उम्मीदवार सीधे आधिकारिक पोर्टल aiimsexams.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

इस रिजल्ट में उन सभी उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने INI-SS परीक्षा के Stage I को सफलतापूर्वक पास कर लिया है. Stage I पास करने वाले कैंडिडेट्स अब DM और MCh प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे. यह एडमिशन AIIMS नई दिल्ली, देशभर के अन्य AIIMS कैंपस, JIPMER पुडुचेरी, PGIMER चंडीगढ़, NIMHANS बेंगलुरु और SCTIMST तिरुवनंतपुरम में कराया जाएगा.

AIIMS INI SS Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in खोलें.
  • होमपेज पर “Academic Courses” या “Important Announcements” सेक्शन में जाएं.
  • यहां आपको INI-SS January 2026 Result लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट की PDF फाइल खुलेगी, जिसे आप सीधे डाउनलोड कर सकते हैं.
  • अब PDF में अपना रोल नंबर खोजें और अपना क्वालिफिकेशन स्टेटस देखें.

AIIMS INI SS Result 2025 Check Here

AIIMS Delhi कराएगा काउंसलिंग

AIIMS द्वारा जारी किया गया रिजल्ट एक PDF फाइल के रूप में उपलब्ध है, जिसे देखने के लिए किसी भी लॉगिन की जरूरत नहीं है. इस PDF में उम्मीदवार का रोल नंबर, श्रेणी (कैटेगरी) और उसका क्वालिफिकेशन स्टेटस दिया गया है. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे लिस्ट को ध्यान से चेक करें और सुनिश्चित करें कि उनकी सभी डिटेल्स सही हैं और वे अगले स्टेज के लिए पात्र हैं.

रिजल्ट आने के बाद अब अगला कदम है काउंसलिंग प्रक्रिया. AIIMS दिल्ली इस पूरी प्रक्रिया का संचालन करेगा. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है, उन्हें सबसे पहले काउंसलिंग के लिए रजिस्टर करना होगा. इसके बाद उन्हें उपलब्ध सुपर-स्पेशियलिटी सीटों के लिए अपनी पसंद (प्रेफरेंसेज) भरनी होंगी. अंत में सीट अलॉटमेंट मेरिट और उम्मीदवारों द्वारा भरी गई पसंद के आधार पर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: यूपीपीएससी का रिजल्ट जारी, 11272 कैंडिडेट्स हुए सेलेक्ट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola