Punjab National Bank में होने वाली है बंपर नियुक्ति, यहां देखें पद, योग्यता और अन्य डिटेल्स
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Feb 2024 1:58 PM
PNB SO Recruitment 2024
PNB SO Recruitment 2024: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1025 पदों पर भर्ती निकाली है. पीएनबी ने संबंध में अधिसूचना भी जारी की है. इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2024 तक आवेदन कर पाएंगे.
PNB SO Recruitment 2024: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) जल्द ही विशेषज्ञ अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा.आवेदन की प्रक्रिया आज, 7 फरवरी से शुरू कर दी गई है. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 25 फरवरी 2024 तक भरे जाएंगे. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
UPSSSC Exam 2024: यूपी के इस विभाग में मिल रहा है 1 लाख से अधिक सैलरी की नौकरी करने का मौका
PNB SO Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर www.pnbindia.in पर जाएं.
होम पेज पर दिए गए करियर के सेक्शन पर जाएं.
पीएनबी एसओ के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें. र
जिस्ट्रेशन करें और आवेदन पत्र को अच्छे से भरें.
फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें.
एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
एक बार आवेदन पत्र को अच्छे से चेक करें और इसे जमा करें .
भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख ले.
PNB SO Recruitment 2024: जानें योग्यता
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जारी एसओ भर्ती अधिसूचना के अनुसार ऑफिसर क्रेडिट पदों के लिए उम्मीदवारों को सीए या सीएमए या सीएफए या फुल टाइम एमबीए कम के कम 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही, आयु 1 जनवरी 2024 को 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी; अधिक जानकारी, अन्य पदों के लिए जरूरी योग्यता मानदंड और इस भर्ती के अन्य विवरणों को जानने के लिए अधिसूचना (PNB SO Notification 2024) देखें.
PNB SO Recruitment 2024: उम्र सीमा
पंजाब नेशनल बैंक की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 38 साल होनी चाहिए. अधिकारी-ऋण पद के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए. वहीं प्रबंधक-फॉरेक्स के लिए न्यूनतम 25 साल और अधिकतम 35 साल, प्रबंधक-साइबरसुरक्षा के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल और अधिकतम 35 साल वहीं वरिष्ठ प्रबंधक-साइबर सुरक्षा पद के लिए न्यूनतम 25 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी.
PNB SO Recruitment 2024: रिक्ति विवरण
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए संगठन में 1025 पदों को भरेगा. इनमें-
ऑफिसर-क्रेडिट: 1000 पद
प्रबंधक-विदेशी मुद्रा: 15 पद
प्रबंधक-साइबर सुरक्षा: 5 पद
वरिष्ठ प्रबंधक-साइबर सुरक्षा: 5 पद
PNB SO Recruitment 2024: सेलेक्शन होने पर कितनी होगी सैलरी
इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार 63840 रुपये से लेकर 78230 रुपये तक सैलरी मिलेगी.
PNB SO Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी उम्मीदवारों को 18% जीएसटी 59 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं अन्य उम्मीदवारों को 18% जीएसटी के साथ 1180 रुपये फीस का भुगतान करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










