UPSSSC Exam 2024: यूपी के इस विभाग में मिल रहा है 1 लाख से अधिक सैलरी की नौकरी करने का मौका, करें अप्लाई

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Feb 2024 4:09 PM

विज्ञापन

UPSSSC Junior Analyst Main exam notification

UPSSSC Junior Analyst Main Exam Notification: यूपीएसएसएससी भर्ती 2024 के तहत फूड एनालिस्ट पदों पर वैकेंसी है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से 15 मई तक होंगे.

विज्ञापन

UPSSSC Junior Analyst Main Exam Notification: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर एनालिस्ट (खाद्य) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई है. वहीं शुल्क समायोजन व आवेदन पत्र में संशोधन 22 मई तक किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

UPSSSC Exam 2024: जानें चयन प्रक्रिया

यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट फूड भर्ती 2024 मुख्य परीक्षा के लिए UP PET स्कोर के माध्यम से चयन किया जाएगा. इसके बाद परीक्षा क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. फिर अंत में उम्मीदवारों की मेडिकल जांच होगी.

SBI Clerk Mains Exam 2024 इस रविवार 25 फरवरी को, यहां देखें एक्जाम पैटर्न

UPSSSC Exam 2024: ऐसे करें अप्लाई

आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
मुखपृष्ठ पर, ‘लाइव विज्ञापन’ खंड पर क्लिक करें।
इसके बाद जूनियर एनालिस्ट के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं
आवेदन पत्र भरें
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें

UPSSSC Exam 2024: इतनी मिलेगी सैलरी

यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट फूड सैलरी के तहत चयनित उम्मीदवारों को 8300- 34800 पे बैंड के तहत 4200 ग्रेड पे का वेतन दिया जएगा. इसमें उम्मीदवारों को लेवल 6 के तहत 35400-112400 रूपए प्रतिमाह की सैलरी मिलेगी.

UPSSSC Exam 2024: जाने कुल वैकेंसी

कुल यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट भर्ती के तहत वैकेंसी 417 हैं, जिनमें अनारक्षित पद 168 हैं. वहीं एससी के लिए 87, एसटी के लिए 7, ओबीसी के लिए 114 एवं ईडब्लूएस के लिए 41 पद आरक्षित हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola