Odisha Board 12th Result 2025 OUT: ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 May 2025 4:30 PM
Odisha Board 12th Result 2025
Odisha Board 12th Result 2025 OUT: ओडिशा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. ओडिशा काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE Odisha) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट- orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Odisha Board 12th Result 2025 OUT: ओडिशा काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE Odisha) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. ओडिशा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. ओडिशा प्लस 2 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र Odisha Board की ऑफिशियल वेबसाइट- orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in पर जाकर मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
ओडिशा बोर्ड 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट की तारीखों की घोषणा पहले ही हो गई थी, ओडिशा काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE Odisha) की तरफ से पहले ही बताया गया था कि रिजल्ट 21 मई को जारी होगा. छात्र नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Odisha Board 12th Result 2025 ऐसे करें चेक
- ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- chseodisha.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर CHSE Odisha 12th Result 2025 Link के लिंक पर के लिंक पर जाना होगा.
- अब रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ फीड करें.
- मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
ओडिशा बोर्ड 12वीं के लिए इस वर्ष 3.93 लाख से अधिक छात्र प्लस टू परीक्षा में शामिल हुए थे. इन सभी छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी हुआ है. बता दें कि ओडिशा बोर्ड तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर चुका है. ओडिशा कक्षा 12वीं के नतीजे आज सभी स्ट्रीम के लिए जारी किए गए हैं. पिछले साल के स्ट्रीम के अनुसार पास प्रतिशत नीचे देखें:
विज्ञान: 86.93%
वाणिज्य: 82.27%
कला: 80.95%
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










