ePaper

NEET UG: नीट परीक्षार्थियों के लिए आधार ऑथेंटिकेशन को लेकर अहम नोटिस, जानें NTA की जरूरी बातें

Updated at : 09 Mar 2024 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
NEET UG: नीट परीक्षार्थियों के लिए आधार ऑथेंटिकेशन को लेकर अहम नोटिस, जानें NTA की जरूरी बातें

NEET UG 2024 in foreign cities

NEET UG: परीक्षार्थियों को नीट के लिए रजिस्ट्रेशन करने में परेशानी आ रही है. एनटीए ने कहा था कि अगर किसी NEET अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन में आधार ऑथेंटिकेशन से जुड़ी कुछ समस्याएं आ रही हैं तो अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें.

विज्ञापन

NEET UG: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन से जुड़ी कुछ अहम बातें साझा की है. कई परीक्षार्थियों को नीट के लिए रजिस्ट्रेशन करने में परेशानी आ रही है. बहुत सारे छात्र ऐसे हैं जिनके पास ओटीपी नहीं आ रही है. एनटीए ने कहा था कि अगर किसी NEET अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन में आधार ऑथेंटिकेशन से जुड़ी कुछ समस्याएं आ रही हैं तो अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें. इसके बाद आधार को री-वैरिफाई करें.

NEET UG: पहली सूचना
यदि किसी अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार ऑथेंटिकेशन या डेटा से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं तो कृपया अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें. बता दें कि आधार का लॉगिन डिसेबल है. अपने आधार को री-वेरिफाई करें और किसी भी गलती को ठीक करें.

NEET UG: दूसरी सूचना
जिन उम्मीदवारों ने फीस का भुगतान कर दिया है और उन्हें अपनी डिटेल्स में करेक्शन करनी है तो उनके लिए रजिस्ट्रेशन का डेट खत्म होने के बाद एक करेक्शन विंडो खोला जाएगा. ये उम्मीदवार उसी वक्त अपनी फार्म की गलतियों को ठीक कर सकेंगे.

NEET UG: तीसरी सूचना
उम्मीदवार नीट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में केवल अपने ही आधार का उपयोग करें. नीट यूजी प्रक्रिया के दौरान परीक्षा केंद्र में प्रवेश और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन सहित विभिन्न चरणों में इसका इस्तेमाल किया जाएगा.

NEET UG: मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी हो एक्टिव

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आवेदन के समय स्टूडेंट्स को अपना मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी भरना होगा. इसका सही व हमेशा एक्टिव होना बेहद जरूरी है. इन्हीं पर ओटीपी आएगा. इसी मोबाइल नंबर के जरिए काउंसलिंग की प्रक्रिया भी चलेगी.

Also Read: CUET PG Admit Card 2024: सीयूईटी पीजी के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें pgcuet.samarth.ac.in से डाउनलोड

Also Read: CUET PG 2024: 21 से 28 मार्च की परीक्षा का सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, यहां करें चेक

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola