ePaper

CUET PG Admit Card 2024: सीयूईटी पीजी के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें pgcuet.samarth.ac.in से डाउनलोड

Updated at : 08 Mar 2024 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
CUET PG Admit Card 2024: सीयूईटी पीजी के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें pgcuet.samarth.ac.in से डाउनलोड

CUET PG Admit Card 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

CUET PG Admit Card 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेस टेस्ट के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 का आयोजन 11 मार्च, 2024 से किया जाएगा. एनटीए विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए सीयूईटी पीजी परीक्षा आयोजित करती है. सीयूईटी पीजी एक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट हैं, जिसके माध्यम से राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलता है. आप इस डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं.

CUET PG Admit Card 2024: एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ जरूरी

सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च के बीच देश भर के विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी यानि कंप्यूटर आधारित मोड में किया जाएगा. परीक्षा के दिन छात्रों को अपना एडमिट कार्ड जरूर ले जाना है. छात्रों को इसके अलावा परीक्षा के दिन एक वैलिड आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा. CUET PG 2024 इस साल कुल 157 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा. परीक्षा के लिए कुल 4,62,589 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 4 मार्च को ही जारी कर दिया गया था. यदि कोई उम्मीदवार वेबसाइट से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी 2024 पीजी) सिटी स्लिप/एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ है, तो उसे सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है.

CUET PG Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड

  • सीयूईटी पीजी की ऑफिशियल वेबसाईट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘CUET PG 2024 Admit Card Link’ पर क्लिक करें.
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें.
  • सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डाउनलोड करें.

CUET PG Admit Card 2024: चेक करें ये विवरण

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन डिटेल्स
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा विषय
  • शेड्यूल
  • परीक्षा केंद्र विवरण
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा निर्देश

Also Read: BPSC TRE3 Admit Card: बिहार ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, bpsc.bih.nic.in से करें डाउनलोड

Also Read: जल्द जारी होगा गेट 2024 का रिजल्ट, जानें कट ऑफ समेत सारी जानकारियां

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola