Khan Sir Reception Party: NEET JEE छात्रों के लिए खास पार्टी, खान सर की शादी का एक और जश्न

Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Jun 2025 3:47 PM

विज्ञापन

Khan Sir Reception Party

Khan Sir Reception Party: मशहूर टीचर खान सर की शादी का एक और जश्न देखने को मिला है. पटना वाले खान सर की शादी हाल ही में हुई है. उन्होंने अपनी शादी के लिए एक और रिसेप्शन पार्टी दी है. इस बार उन्होंने पटना में ही JEE और NEET के छात्रों के लिए खास पार्टी रखी है. बता दें कि खान सर इससे पहले भी दो पार्टी दे चके हैं.

विज्ञापन

Khan Sir Reception Party: मशहूर एजुकेटर खान सर एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है उनकी रिसेप्शन पार्टी, जो उन्होंने खासतौर पर अपने छात्रों के लिए रखी. पटना के खान सर की शादी हाल ही में हुई है और अब वे शादी के बाद लगातार रिसेप्शन पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं. लेकिन इस बार की पार्टी खास थी क्योंकि इसमें JEE और NEET की तैयारी करने वाले छात्र आमंत्रित थे.

Khan Sir Reception Party: रिसेप्शन पार्टी का आयोजन

इस खास रिसेप्शन पार्टी का आयोजन पटना में किया गया, जहां खान सर की कोचिंग से जुड़े सैकड़ों छात्र मौजूद रहे. यह पार्टी खासकर उन छात्रों के लिए थी जो मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं. खान सर ने इस मौके पर छात्रों के साथ समय बिताया, बातचीत की और उन्हें प्रेरणा भी दी. छात्रों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था. कई छात्रों ने इसे अपनी जिंदगी का खास पल बताया.

दो रिसेप्शन पार्टी का आयोजन

खान सर इससे पहले भी दो रिसेप्शन पार्टी आयोजित कर चुके हैं. एक पार्टी उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए रखी थी, जबकि दूसरी पार्टी शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए थी. अब तीसरी पार्टी उन्होंने छात्रों के नाम की है, जिससे यह जाहिर होता है कि खान सर अपने विद्यार्थियों को सिर्फ पढ़ाते नहीं बल्कि उन्हें परिवार जैसा मानते हैं.

बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर ने गुपचुप तरीके से शादी के बाद पटना में रिसेप्शन पार्टी दी थी. उस पार्टी में स्टूडेंट्स को नहीं बुलाया गया था. ऐसे में शुक्रवार 20 जून को खान ने छात्राओं को अलग से पार्टी दी.राजधानी के अशोक राजपथ स्थित अंजुमन इस्लामिया में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया.

ये भी पढ़ें: Judge vs Magistrate: जज और मजिस्ट्रेट में किसकी सैलरी ज्यादा, देखें काम में क्या है अंतर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola