Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, इतने हजार पदों पर होगी भर्ती

UPPSC Assistant Professor Recruitment
Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश के सरकारी डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1698 पदों पर जल्द भर्ती शुरू होगी. 71 नए कॉलेजों में भी नियुक्तियां होंगी. यह भर्ती UPPSC के माध्यम से होगी. उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करें और अपनी तैयारी शुरू कर दें.
Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार जल्द ही बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. शिक्षा निदेशालय ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अब जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस बार कुल 1698 पदों पर सहायक प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी. यह भर्ती उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के माध्यम से कराई जाएगी. शिक्षा निदेशालय जल्द ही सभी रिक्त पदों की जानकारी आयोग को भेजेगा. ऐसे में यहां देखें इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स.
71 नए कॉलेजों में भर्ती को मंजूरी
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 71 नए सरकारी डिग्री कॉलेजों की शुरुआत हो रही है. इन कॉलेजों के लिए ही सबसे ज्यादा पद निकाले जा रहे हैं. 1,136 पद केवल इन नए कॉलेजों के लिए हैं. इसके अलावा, पहले से जारी 562 पदों की जानकारी पहले ही आयोग को दी जा चुकी है. यानी कुल मिलाकर अब 1698 पदों पर भर्ती की जाएगी.
किन विषयों में होगी भर्ती?
शिक्षा निदेशालय की योजना के मुताबिक, हर नए कॉलेज में कुल 16 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी. इनमें:
- आर्ट्स के 8 पद
- साइंस के 5 पद
- कॉमर्स के 2 पद
- लाइब्रेरी साइंस का 1 पद
कब आएगा नोटिफिकेशन?
भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन UPPSC द्वारा जल्द ही जारी किया जा सकता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अपने डॉक्युमेंट्स तैयार रखें.
Also Read: MBBS Abroad Fees: MBBS की पढ़ाई कहां है सबसे महंगी? फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश
Also Read: Canada Work Permit: कनाडा में वर्क परमिट के लिए आवेदन कैसे करें, कौन कर सकता है अप्लाई?
Also Read: Harvard University Ban: विदेशी छात्रों के लिए बंद हुए हार्वर्ड के दरवाजे, ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




