ePaper

MBBS Abroad Fees: MBBS की पढ़ाई कहां है सबसे महंगी? फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश

Updated at : 26 May 2025 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
MBBS Abroad Fees

MBBS Abroad Fees

MBBS Abroad Fees: MBBS की पढ़ाई अब सिर्फ मेहनत नहीं, बड़ा बजट भी मांगती है. भारत से लेकर विदेश तक मेडिकल डिग्री का खर्च लाखों से करोड़ों में पहुंच चुका है. जानिए उन देशों और कॉलेजों के बारे में जहां पढ़ाई के लिए जमीन-जायदाद बेचनी पड़ सकती है.

विज्ञापन

MBBS Abroad: डॉक्टर बनना देश के लाखों युवाओं का सपना होता है. माता-पिता भी बचपन से ही बच्चों को इस दिशा में आगे बढ़ाने की तैयारी करने लगते हैं. लेकिन जब MBBS की फीस की हकीकत सामने आती है, तो कई बार ये सपना अधूरा रह जाता है. मेडिकल की पढ़ाई अब केवल मेहनत नहीं, बल्कि भारी भरकम बजट की भी मांग करती है.

भारत में ही करोड़ों का खर्च

अगर आप सोच रहे हैं कि MBBS की पढ़ाई सिर्फ विदेश में महंगी है, तो भारत के कुछ निजी मेडिकल कॉलेज भी किसी से कम नहीं हैं. मणिपाल का कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, डीवाई पाटिल, श्री रामचंद्रा मेडिकल कॉलेज और SRM यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में MBBS कोर्स की कुल लागत 80 लाख से लेकर 1.1 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. अगर मैनेजमेंट कोटा या NRI कोटा से एडमिशन लिया जाए, तो फीस 2 करोड़ रुपये तक जा सकती है. सरकारी कॉलेजों में सीटें सीमित हैं और प्रतियोगिता बेहद कड़ा है, जिससे अधिकतर छात्र निजी संस्थानों की ओर रुख करने को मजबूर होते हैं.

विदेश में पढ़ाई और भी महंगी

अब अगर कोई छात्र MBBS के लिए विदेश जाने का सोचता है, तो वहां का खर्च सुनकर होश उड़ सकते हैं. अमेरिका में मेडिकल डिग्री की कुल लागत करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपये तक पहुंचती है. यूके और ऑस्ट्रेलिया में यह खर्च 1.5 करोड़ से 2.5 करोड़ रुपये के बीच होता है. कनाडा में भी MBBS का कुल खर्च 1.8 करोड़ रुपये तक हो सकता है. इतना ही नहीं, इन देशों में MBBS से पहले एक अन्य ग्रेजुएट डिग्री की आवश्यकता होती है, जिससे पढ़ाई का समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं. सिंगापुर जैसे देशों में भी मेडिकल कोर्स की फीस 90 लाख रुपये से कम नहीं है.

Also Read: Canada Work Permit: कनाडा में वर्क परमिट के लिए आवेदन कैसे करें, कौन कर सकता है अप्लाई?

Also Read: Harvard University Ban: विदेशी छात्रों के लिए बंद हुए हार्वर्ड के दरवाजे, ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला!

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola