यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 45000 पदों के लिए पहले करें OTR
Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Nov 2025 11:20 PM
UP Home Guard Bharti 2025 (AI Generated Image)
UP Home Guard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बार होम गार्ड भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR को अनिवार्य किया गया है. यूपी पुलिस भर्ती की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर OTR Form भर सकते हैं.
UP Home Guard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बार आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य कर दिया गया है. यानी कोई भी उम्मीदवार बिना OTR के आवेदन नहीं कर सकेगा. इच्छुक अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. बोर्ड की ओर से होमगार्ड के लगभग 45,000 पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है और आवेदन की तारीखें जल्द ही नोटिफिकेशन के साथ घोषित की जाएंगी.
क्या है वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)?
वन टाइम रजिस्ट्रेशन एक ऐसी सुविधा है जिससे उम्मीदवार अपनी पूरी प्रोफाइल एक बार बनाकर भविष्य की सभी भर्तियों में उसका उपयोग कर सकते हैं. इससे हर बार नई भर्ती के लिए बार-बार डिटेल भरने की जरूरत नहीं पड़ती. अगर आपने पहले ही यूपी पुलिस की किसी अन्य भर्ती के लिए OTR कर लिया है, तो दोबारा करने की जरूरत नहीं है. लेकिन अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो OTR प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है.
OTR के लिए जरूरी नियम
- हर आवेदक को एक यूनिक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से ही रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- ये ईमेल और मोबाइल नंबर पूरे भर्ती प्रोसेस के दौरान बदले नहीं जा सकेंगे.
- आवेदक आधार, डिजिलॉकर, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन या पासपोर्ट के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
- केवल 10वीं कक्षा के प्रमाणपत्र में दी गई जानकारी (नाम, जन्म तिथि, लिंग आदि) ही मान्य मानी जाएगी.
UP Home Guard Bharti 2025 OTR Link
UP Home Guard Bharti 2025: कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in या apply.uppprb.in पर जाएं.
- होमपेज पर “One Time Registration (OTR)” लिंक पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरें.
- अपने पहचान दस्तावेज जैसे आधार नंबर या पैन कार्ड दर्ज करें.
- 10वीं क्लास की डिटेल्स (नाम, जन्म तिथि, स्कूल का नाम आदि) ध्यान से भरें.
- एक पासवर्ड बनाएं और ओटीआर फॉर्म सबमिट करें.
- सबमिट करने के बाद एक OTR नंबर जनरेट होगा जिसे सुरक्षित रखें. यही नंबर आगे के सभी आवेदन में काम आएगा.
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने साफ कहा है कि भविष्य में आने वाली सभी भर्तियों चाहे वह कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर या होमगार्ड की हों के लिए OTR जरूरी होगा. इसलिए अगर आप यूपी पुलिस या होमगार्ड विभाग में करियर बनाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर लें. इससे आगे आवेदन करना आसान हो जाएगा और कोई असुविधा नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: झारखंड में जेल वार्डन की बंपर वैकेंसी, इस दिन से भरें ऑनलाइन फॉर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










