झारखंड में जेल वार्डन की बंपर वैकेंसी, इस दिन से भरें ऑनलाइन फॉर्म

Published by : Ravi Mallick Updated At : 05 Nov 2025 1:34 PM

विज्ञापन

JSSC Jail Warden Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)

JSSC Jail Warden Recruitment 2025: झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की तरफ से जेल वार्डन के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1733 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.

विज्ञापन

JSSC Jail Warden Recruitment 2025: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की तरफ से जेल वार्डन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन सितंबर महीने में ही जारी हुआ था. इस भर्ती के तहत कुल 1733 पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होने वाली है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा.

झारखंड में निकली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 से शुरू हो जाएगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 दिसंबर 2025 तक का समय मिलेगा. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

JSSC Jail Warden Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर News के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर JSSC Jail Warden Application 2025 का लिंक पर दिखेगा.
  • इसमें मांगी गई डिटेल्स के आधार पर रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन होने के बाद प्रिट जरूर ले लें

JSSC Jail Warden Recruitment 2025 Short Notification यहां चेक करें.

सेलेक्शन और सैलरी डिटेल्स

जेल वार्डन के पद पर योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन 3 चरणों में होगा. इसमें फिजिकल टेस्ट होगा. इसके बाद OMR या CBT मोड में परीक्षा होगी. इसके बाद सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को मेडिकल एग्जाम में शामिल होना होगा. इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को लेवल 2 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें सैलरी 19,900 से 63,200 रुपये तक होगी.

Jharkhand Jail Warden Eligibility: कौन बन सकता है जेल वार्डन?

झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की तरफ से जेल वार्डन भर्ती के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा. डिटेल्ड नोटिफिकेशन में योग्यता की डिटेल्स जारी होगी. हालांकि, इस पद के लिए 10वीं पास की योग्यता मांगी जाती है. इसमें आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट- jssc.jharkhand.gov.in पर जारी होगा.

यह भी पढ़ें: झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में नौकरी पाने का मौका, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

जेल वार्डन बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

जेल वार्डन बनने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. उम्र सीमा सामान्यतः 18 से 25 वर्ष होती है. इसके अलावा शारीरिक मापदंड जैसे ऊंचाई, दौड़ और फिटनेस टेस्ट भी पास करना पड़ता है. राज्य अनुसार पात्रता में थोड़े बदलाव हो सकते हैं.

जेल वार्डन परीक्षा का सिलेबस क्या है?

जेल वार्डन परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, गणित, रीजनिंग और करंट अफेयर्स जैसे विषय शामिल होते हैं. कुछ राज्यों में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और इंटरव्यू भी होते हैं. परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवार की मानसिक व शारीरिक योग्यता दोनों का मूल्यांकन करना होता है.

जेल वार्डन की सैलरी कितनी होती है?

भारत में जेल वार्डन की शुरुआती सैलरी लगभग 21,000 से 69,000 रुपये प्रति माह तक होती है. यह राज्य सरकार के वेतनमान और ग्रेड पे के अनुसार तय होती है. इसके साथ महंगाई भत्ता, चिकित्सा सुविधा और पेंशन जैसी सरकारी सुविधाएं भी दी जाती हैं.

जेल वार्डन को हिंदी में क्या कहते हैं?

जेल वार्डन को हिंदी में “कक्षपाल” या “जेल प्रहरी” कहा जाता है. यह व्यक्ति जेल के अंदर कैदियों की निगरानी, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने का जिम्मेदार होता है. यह जेल प्रशासन की रीढ़ माने जाते हैं क्योंकि इनकी ड्यूटी दिन-रात चलती रहती है.

जेल का सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता है?

जेल का सबसे बड़ा अधिकारी “जेल अधीक्षक” या “Superintendent of Jail” होता है. वह पूरी जेल का संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के प्रबंधन और कर्मचारियों की निगरानी करता है. अधीक्षक सीधे राज्य के गृह विभाग और कारागार महानिदेशक को रिपोर्ट करता है.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola